VIDEO: जब सुशांत सिंह राजपूत को पटाने के लिए चॉकलेट लेकर स्टेज पर पहुंची महिला फैन, एक्टर ने गले लगाकर कहा- Thank you
By अमित कुमार | Published: July 2, 2020 11:32 AM2020-07-02T11:32:58+5:302020-07-02T11:32:58+5:30
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के इतने दिनों के बाद भी सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। फैंस के लिए इस बात का यकिन करना बेहद मुश्किल है कि उनके फेवरेट एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे।
सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब हमारे बीच नहीं रहे हों, लेकिन फैंस के दिलों में वह हमेशा रहेंगे। सुशांत ने बेहद कम समय में अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग बना ली थी। यही वजह है कि सुशांत की मौत के इतने दिनों के बाद भी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो ही रहे हैं। सुशांत सिंह का एक और वीडियो इन दिनों लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
दरअसस, यह वीडियो द कपिल शर्मा शो के दौरान की है। यहां एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ सुशांत फिल्म राब्ता के लिए पहुंचे थे। फिल्म प्रमोशन के दौरान सुशांत ने कई सारी बातों का जिक्र किया। फैंस के साथ सवाल-जवाब के सेशन में एक महिला ने सुशांत सिंह राजपूत को अपने दिल की बात कही। महिला फैन ने बताया कि वह सुशांत की बहुत बड़ी फैन हैं।
फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा वीडियो
महिला ने आगे कहा कि सुशांत सर मैंने सुना है आपको चॉकलेट बहुत पसंद है। इस वजह से मैं आपको पटाने के लिए चॉकलेट लेकर आई हूं। सुशांत यह सुनकर महिला को स्टेज पर बुला लेते हैं। सुशांत महिला को गले लगाकर चॉकलेट के लिए धन्यवाद किया। सोशल मीडिया पर सुशांत का यह वीडियो फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है। सुशांत के इस वीडियो को देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं और लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
बहुत सारी प्रार्थनाओं के बाद हुआ था सुशांत का जन्म
सुशांत के पिता ने बताया था कि बहुत सारी प्रार्थनाओं के बाद भगवान ने उन्हें सुशांत आशीर्वाद के रूप मिला था। बहुत मन्नत मांगने के बाद सुशांत पैदा हुआ था। तीन साल मन्नत मांगी थी उसके लिए। चार लड़कियों में एक लड़का था और जिनके लिए इतनी मन्नत मांगते हैं उनके साथ यही होता है।'