रणवीर सिंह की इस हरकत को देख गुस्से में आग बबूला हो गए थे सलमान खान, बोले- मैं उसे जान से मार देता
By अमित कुमार | Published: February 21, 2021 08:11 PM2021-02-21T20:11:34+5:302021-02-21T20:11:34+5:30
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार रणवीर सिंह पर इस कदर गुस्सा आया था कि वह उन्हें जान से मार देना चाहते थे। इस बात का जिक्र उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कलाकारों में से एक हैं। सलमान खान के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। सलमान की फिल्मों का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। सलमान खान की फिल्म 'राधे' जल्द ही रिलीज की जाएगी। लेकिन इस बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की एक हरकत से सलमान खान इस कदम नाराज हो गए थे कि वह उन्हें जान से मार देना चाहते थे। दरअसल, यह बात सलमान और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुल्तान की रिलीज के दौरान की है। इस फिल्म को देखने रणवीर सिंह पेरिस के एक थिएटर गए थे। रणवीर की इस हरकत को लेकर जब सलमान से सवाल किया गया तो वह वो रणवीर पर बुरी तरह नाराज दिखे।
सलमान ने कहा कि मैं उसे जान से मार देना चाहता था। मैं चाहता था उसे सिर पर चेयर लेकर तोड़ दूं। रणवीर के ऐसा करने से लोग फिल्म देखने में डिस्टर्ब हो रहे थे। हालांकि, सलमान खान ने बाद हंसते हुए इस मामले को लाइट कर दिया था। बता दें कि सलमान खान की फिल्म सुल्तान ने बाक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। सलमान के किरदार को फैंस ने बेहद पसंद किया था।
बता दें कि फिल्म राधे को थिएटर्स में ही रिलीज किया जाना है इसलिए मेकर्स किसी भी जल्दी में नहीं हैं। इसलिए अब इसे आराम से समय लेकर रिलीज करने की प्लानिंग चल रही है। अगर ऐसा हो पाता है तो इसे 2021 की ईद पर रिलीज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने अभी रिलीज डेट को लेकर कोई बात नहीं रखी है।