जब नेपोटिजम को लेकर बोलीं प्रियंका चोपड़ा, बाहरी होने की वजह से मेरे लिए आसान नहीं था इंडस्ट्री में जगह बनाना...

By अमित कुमार | Published: June 24, 2020 10:12 AM2020-06-24T10:12:01+5:302020-06-24T10:12:01+5:30

इन दिनों सोशल मीडिया पर नेपोटिजम से जुड़ा हुआ प्रिंयका चोपड़ा एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी दिल की बात कहती हैं।

When Priyanka Chopra Said Bollywood and Nepotism Go Hand in Hand | जब नेपोटिजम को लेकर बोलीं प्रियंका चोपड़ा, बाहरी होने की वजह से मेरे लिए आसान नहीं था इंडस्ट्री में जगह बनाना...

प्रियंका ने खुद पर हावी होने नहीं दिया नेपोटिजम के डर को। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsप्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका नेपोटिजम को लेकर अपनी बात कहती दिखाई पड़ रही हैं। प्रियंका ने कहा कि वह ज्यादातर लोगों से दूर रहती थी और उनकी नेटवर्किंग ज्यादा अच्छी नहीं थी।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ अधिक से अधिक समय बिता रही हैं। प्रियंका कोरोना को लेकर लगातार लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिजम को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई। इस बीच प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में प्रियंका नेपोटिजम को लेकर अपनी बात कहती दिखाई पड़ रही हैं। वीडियो में प्रियंका कहती हैं, 'मेरे लिए ये बहुत कठिन था। मैं यहां किसी को नहीं जानती थी। जब मैंने यहां कदम रखा तब हर कोई यहां एक दूसरे का अच्छा दोस्त था।' प्रियंका ने इसके साथ ही आगे कहा कि वह ज्यादातर लोगों से दूर रहती थी और उनकी नेटवर्किंग ज्यादा अच्छी नहीं थी। 

खुद पर हावी होने नहीं दिया नेपोटिजम के डर को

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए प्रियंका ने कहा, 'मैं नेटवर्किंग में ज्यादा अच्छी नहीं थी न ही ज्यादा पार्टीज में जाती थी। मेरे लिए भी थोड़ा मुश्किल था, लेकिन मैंने इस सच्चाई को स्वीकारा कि मुझे इन सब चीजों से डरना नहीं है।' प्रियंका ने अपने अंदर के डर को पूरी तरह से खत्म कर दिया और इन चीजों से अपना ध्यान हटाने लगी। यही वजह रही कि वह आगे सक्सेस हासिल करने में सफल हो सकीं। 

इंजीनियर बनना चाहती थीं प्रियंका

इंजीनियर बनने की चाह में कॉलेज में एडमिशन लेने के बाद प्रियंका को फिल्में ऑफर होने लगी। प्रियंका आखिरी बार 'द स्काई इज पिंक' में नजर आईं थी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम अहम रोल में थे। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से 1 और 2 दिसम्बर को शादी की थी। दोनों पहले क्रिश्चन रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे, इसके बाद दोनों ने हिंदू रिवाज से भी शादी की थी।

Web Title: When Priyanka Chopra Said Bollywood and Nepotism Go Hand in Hand

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे