सच्चे प्यार को लेकर रिया चक्रवर्ती के सामने महेश भट्ट ने कही थी यह बात, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
By अमित कुमार | Published: August 25, 2020 01:56 PM2020-08-25T13:56:53+5:302020-08-25T14:54:31+5:30
महेश भट्ट का रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के लव लाइफ में जरूरत से ज्यादा दखलअंदाजी कई तरह के सवाल खड़े कर रही हैं। हालांकि, रिया कई बार बता चुकी हैं कि महेश भट्ट उनके मेंटर की तरह हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। सुशांत के मामले में हर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। लेकिन अभी तक इस मामले की गुत्थी है कि सुलझने का नाम ही नहीं ले रही है। सुशांत की सुसाइड के बाद कहा गया था कि एक्टर ने डिप्रेशन में सुसाइड की थी रिया चक्रवर्ती के अलावा इस केस में महेश भट्ट का नाम भी सामने आ रहा है।
रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में फिल्म जलेबी के प्रमोशन के दौरान का रिया और महेश भट्ट का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महेश भट्ट सच्ची मोहाब्त को लेकर अपनी बात कह रहे हैं। महेश कहते हैं, सच्चे प्यार पर आप कभी फुल स्टॉप नहीं लगा सकते। इस दौरान महेश और रिया एक-दूसरे को गले भी लगाते हैं।
सुशांत के साथ रिश्ता खत्म करना चाहती थीं रिया
कुछ दिन पहले ही रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की व्हाट्सअप चैट वायरल हो गई थी। रिया और महेश की जो चैट सोशल मीडिया पर लीक हुई है वह 8 जून के बाद की है।दोनों की बात रिया का सुशांत का घर छोड़ने के बाद हुई थी। चैट से कयास लग रहा है कि रिया ने खुद ही सुशांत के साथ रिश्ता खत्म किया था। इतना ही नहीं रिया के पिता भी दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे।
महेश भट्ट के टच में थी रिया चक्रवर्ती
सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ने के बाद रिया ने व्हाट्सअप पर महेश भट्ट से बातचीत की थी। रिया ने चैट में लिखा है कि आएशा आगे बढ़ गई है सर.. भारी दिल और राहत की भावना के साथ। हमारी आखिरी बाचतीत जगा देने वाली थी। आप मेरे एंजेल हैं। आप तब भी थे और आज भी है। आएशा रिया ने खुद को बताया है ये नाम एक्ट्रेस का जलेबी फिल्म में था, जिस फिल्म को खुद महेश भट्ट ने बनाया था।