Namaste England World TV Premiere: नमस्ते इंग्लैंड का होगा वर्ल्ड टीवी प्रीमियर, होली के बाद इस चैनल पर आएगी फिल्म

By मेघना वर्मा | Published: March 14, 2019 01:31 PM2019-03-14T13:31:58+5:302019-03-14T13:31:58+5:30

Namaste England World TV Premiere (Namaste England World Television Premiere | मूवी नमस्ते इंग्लैंड वर्ल्ड टीवी प्रीमियर | मूवी नमस्ते इंग्लैंड वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर): नमस्ते इंग्लैंड फिल्म को हलांकि जनता का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। अर्जुन और परिणीती की जोड़ी के लिए नमस्ते इंग्लैंड फिल्म एक बार देखी जा सकती हैं।

Watch Namaste England World TV Premiere on Zee Cinema on 24th March 2019 Starring Arjun Kapoor , Parineeti Chopra | Namaste England World TV Premiere: नमस्ते इंग्लैंड का होगा वर्ल्ड टीवी प्रीमियर, होली के बाद इस चैनल पर आएगी फिल्म

Namaste England World TV Premiere | Namaste England World Television Premiere | मूवी नमस्ते इंग्लैंड वर्ल्ड टीवी प्रीमियर | मूवी नमस्ते इंग्लैंड वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

अर्जुन कपूर और परिणीती चोपड़ा की फिल्म नमस्ते इंग्लेण्ड का जल्द ही टीवी प्रीमियर होने वाला है। इश्कजादे की इस जोड़ी ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं पिछले साल आई इनकी फिल्म नमस्ते इंग्लेड ने भी इन दोनों की केमिस्ट्री साफ देखी जा सकती हैं। अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है तो घबराने की जरूरत नहीं है जल्द ही आप इसे घर बैठे अपने टीवी पर देख सकते हैं। होली के बाद 24 मार्च को नमस्ते इंग्लैंड जी सिनेमा पर दिन में 12 बजे आएगी। 

ये हैं नमस्ते इंग्लैंड की कहानी

फिल्म की कहानी है जसमीत यानी परिणीति और परम यानी अर्जुन कपूर की। प्यार और करियर में फंसी जसमीत की इस स्टोरी में कई ट्वीस्ट और टर्न हैं। साथ ही अपने परिवार की पुरानी सोच को लेकर जसमीत शादी का ढोंग रकने तक को तैयार हो जाती है। वहीं  शादी करके वो इंग्लैंड तो आ जाती मगर शिफ्ट होने में उसे काफी दिक्कत भी होती है। अपने प्यार को ढूंढते हुए परम भी जुगाड़ करके इंग्लैंड पहुंच ही जाता है। बस इसी सब के बीच चलती रहती है। फिल्म की कहानी। 

इसलिए देखना चाहिए नमस्ते इंग्लैंड

फिल्म को हलांकि जनता का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। अर्जुन और परिणीती की जोड़ी के लिए ये फिल्म एक बार देखी जा सकती हैं। वहीं फिल्म के गाने भी लोगों को पसंद आए हैं। दोनों एक्टर्स ने अपने किरादर को निभाने के लिए पूरी जी तोड़ मेहनत की है। फिल्म की टैग लाइन प्यार कोई भी दूरी तय कर सकता है आपको प्यार करने का ढंग सिखाएगा। 

होली के बाद आएगी फिल्म

नमस्ते इंग्लैंड फिल्म 24 मार्च को दिन में 12 बजे जी सिनेमा पर आएगी। होली के बाद का वीकेंड आप परिवार वालों के साथ बिताना चाहते हैं तो नमस्ते इंग्लैंड का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।  

English summary :
Namaste England World TV Premiere (Namaste England World Television Premiere): Watch Namaste England World TV Premiere on Zee Cinema on 24th March 2019 Starring Arjun Kapoor , Parineeti Chopra


Web Title: Watch Namaste England World TV Premiere on Zee Cinema on 24th March 2019 Starring Arjun Kapoor , Parineeti Chopra

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे