क्या सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती के साथ थे रिलेशनशिप में, एक्ट्रेस ने शेयर की थी रोमांटिक फोटो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 14, 2020 04:09 PM2020-06-14T16:09:48+5:302020-06-14T16:09:48+5:30
सुशांत अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खासा चर्चा में रहते थे। अंकिता लोखंडे लेकर सारा अली खान तक सुशांत का कई एक्ट्रेस से अफेयर रह चुका था
मशहूर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। 34 साल के सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे। उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे।
रिया चक्रवर्ती से अफेयर की थीं खबरें
सुशांत अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खासा चर्चा में रहते थे। अंकिता लोखंडे लेकर सारा अली खान तक सुशांत का कई एक्ट्रेस से अफेयर रह चुका था। अब सुशांत का इन दिनों जलेबी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से अफेयर चलने की खबर जोरों पर थी।हाल ही में रिया ने सुशांत को सार्वजनिक रूप से बर्थडे विश किया था।
सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर रिया ने बहुत ही स्पेशल तरीके से ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करके बर्थडे विश किया था। इस तस्वीर में सुशांत और रिया साथ में नजर आ रहे थे।
Happy birthday to the most beautiful ” supermassive black hole “ that is known to mankind !
— Rhea Chakraborty (@Tweet2Rhea) January 21, 2020
Shine on you crazy diamond @itsSSR 💕💥❤️🌈⭐️🍭💜🧡 #boywithagoldenheart#rhealitypic.twitter.com/jtHkbS3zbs
रिया ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा था कि सबसे खूबसूरत "सुपरमैसिव ब्लैक होल" को जन्मदिन मुबारक हो। हमेशा एक हीरे की तरह चमकते रहो।' ये फोटो रिया के शेयर करते ही सोशल मीडिया पर छा गई थी।
तस्वीर की बात करें तो सुशांत और रिया पार्क में पड़ी एक बेंच में बैठे हुए नजर आ रहे थे। रिया का एक हाथ सुशांत के कंधो में था। वहीं सुशांत प्यार भरी निगाहों से रिया को निहारते नजर आ रहे थे। फोटो में रिया ने व्हाइट कलर के टॉप के साथ ब्लू कलर का डेनिम पहना हुआ था। इस सिंपल लुक में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं दूसरी ओर सुशांत ब्लू टीशर्ट के साथ जींस पहने हुए नजर आ रहे थे।