बॉलीवुड डायरेक्टर ने किया दावा, एक स्टार ने दी थी सुशांत के करियर को खत्म करने की धमकी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 31, 2020 12:05 PM2020-08-31T12:05:53+5:302020-08-31T12:05:53+5:30

सुशांत सिंह राजपूत के केस में डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने दावा किया है कि बॉलिवुड के एक स्टार ने सुशांत का करियर खत्म करने की धमकी दी थी और मुंबई पुलिस ताकतवर लोगों को बचाने का काम कर रही है।

vivek agnihotri says bollywood star threatened to end sushant | बॉलीवुड डायरेक्टर ने किया दावा, एक स्टार ने दी थी सुशांत के करियर को खत्म करने की धमकी

बॉलीवुड डायरेक्टर ने किया दावा, एक स्टार ने दी थी सुशांत के करियर को खत्म करने की धमकी

Highlightsबॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन महीने होने वाले हैंअब फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने एक नया खुलासा किया है

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन महीने होने वाले हैं। एक्टर के निधन के बार से हर कोई दुखी है और एक्टर के इंसाफ की दुआ कर रहा है। सुशांत के केस की जांच इन दिनों सीबीआई कर रही है। लेकिन इस केस को लेकर हर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। अब फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने एक नया खुलासा किया है। विवेक का कहना है कि रिया चक्रवर्ती केवल मोहरा हैं और मुंबई पुलिस वह महाराष्ट्र सरकार इस केस में कुछ बेहद पावरफुल लोगों को बचाने का काम कर रही है।

फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने यह आरोप अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके लगाए हैं। विवेक के इस ट्वीट के बार एक बार से सुर्खियों ने जन्म ले लिया है।

विवेक अग्निहोत्री ने अपने शेयर किए पोस्ट में एक पुरानी घटना के बारे में बात करते हुए दावा किया है कि एक 'स्टार' ने सुशांत सिंह राजपूत के करियर को खत्म करने की धमकी दी थी। लेकिन अहम बात ये है कि विवेक ने उस स्टार का नाम उजागर नहीं किया है। 

विवेक ने अपने ट्वीट में लिखा, 'एक बार एक फार्म हाउस में सुशांत सिंह राजपूत की बहस एक एक्टर से हुई थी जिसे एक स्टार ने लॉन्च किया था। इसके बाद उस स्टार ने गुस्से में सुशांत का करियर खत्म करने की धमकी दी थी जैसे उन्होंने दूसरे लोगों का कर दिया। रिया केवल एक मुखौटा हैं। मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार कुछ बेहद पावरफुल लोगों को बचा रहे हैं।


विवेक बॉलीवुड में बढ़ते ड्रग्स के चलन पर भी अपनी बात रख चुके हैं। पिछले 10 सालों से बॉलीवुड में ड्रग्स का  चलन अब आम सी बीत हो गई है। ड्रग्स के साथ बॉलिवुड में कई तरह की बुराइयां पैर जमा चुकी हैं और इसीलिए फिल्म इंडस्ट्री में गलत और गैरकानूनी काम होते हैं।


 

Web Title: vivek agnihotri says bollywood star threatened to end sushant

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे