अनुष्का-विराट ने दोस्त की शादी में एक दूसरे की बताई ऐसी बुरी बातें, जानकर चौंक जाएंगे आप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 20, 2018 12:32 PM2018-11-20T12:32:00+5:302018-11-20T12:32:00+5:30

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की शादी को अलगे महीने एक साल हो जाएगा।

virat kohli and anushka sharma in new manyavar mohey ad | अनुष्का-विराट ने दोस्त की शादी में एक दूसरे की बताई ऐसी बुरी बातें, जानकर चौंक जाएंगे आप

अनुष्का-विराट ने दोस्त की शादी में एक दूसरे की बताई ऐसी बुरी बातें, जानकर चौंक जाएंगे आप

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की शादी को अलगे महीने एक साल हो जाएगा। दोनों को हमेशा समय समय पर साथ देखा जाता रहता है। साथ ही दोनों के फैंस कपल को जमकर पसंद भी करते हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो अनुष्का ने पोस्ट किया है जिसमें वह विराट के सुबह उठाने से नाराज हैं, साथ ही दोनों एक दूसरे की बुराई करते नजर आ रहे हैं।

जानें क्या है मामला

दरअसल दोनों एक बार फिर 'मान्यवर मोहे' के विज्ञापन में साथ नजर आ रहे हैं। दोनों को करीब एक साल पहले मान्यवर के एड में देखा गया था,उस समय दोनों की शादी नहीं हुई थी। अब दोनों की शादी के बाद ये पहला मौका है जब दोनों किसी विज्ञापन में साथ दिख रहे हैं। 

पिछली बार प्यार में वादे करने वाले विराट और अनुष्का इस विज्ञापन में कुछ लड़ते-झगड़ते भी दिख रहें हैं। लेकिन इस बार भी तकरार में प्यार साफ दिख रहा है।अनुष्का दुल्हन को समझाती नजर आती हैं और विराट दूल्हे को।अनुष्का इस विज्ञापन में बोलती नजर आती हैं कि ये सुबह पांच बजे पर्दे उठाकर जगा देता है लेकिन फिर अच्छी सी बेड टी भी पिलाता है।

विराट अपने दोस्त को कहते हैं कि क्यों कर रहा है शादी तो दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा अपनी दोस्त को कह रही हैं कि देख सोच ले। जिसके बाद दोनों एक दूसरे की बुराइया करते देखे गए। लेकिन वीडियो के अंत नें दोनों कहते हैं कि क्या सोच रहे यार करो शादी। अनुष्का के द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस को एक बार फिर से दोनों का ये अंदाज ही भा गया है।

असल में ये एड मान्यवर का है जिसके विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ब्रांड एम्बेसडर हैं। पिछले साल आए एड में दोनों एक दूसरे से जिंदगी भर साथ देने का वादा करते नजर आए थे। ऐसे में अब एक साल बाद एक और वीडियो  इसी विज्ञापन ने दोनों का पेश कर दिया है।इस वीडियो को जमकर  शेयर किया जा रहा है और वायरल हो रहा है।

Web Title: virat kohli and anushka sharma in new manyavar mohey ad

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे