विक्की कौशल से ब्रेकअप के बाद वरुण धवन संग नाचते दिखीं हरलीन सेठी, वायरल हो गया वीडियो

By मेघना वर्मा | Published: April 6, 2019 03:48 PM2019-04-06T15:48:29+5:302019-04-06T15:48:29+5:30

कलंक फिल्म इस महीने 17 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में वरुण के साथ आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त दिखाई दे रहे है।

viral video of varun dhawan dance with harleen sethi | विक्की कौशल से ब्रेकअप के बाद वरुण धवन संग नाचते दिखीं हरलीन सेठी, वायरल हो गया वीडियो

विक्की कौशल से ब्रेकअप के बाद वरुण धवन संग नाचते दिखीं हरलीन सेठी, वायरल हो गया वीडियो

उरी एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी से ब्रेकअप को लेकर काफी चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हरलीन को अनफॉलो कर दिया है। इसी के बाद से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि विक्की कौशल का उनकी गर्लेफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया है। वहीं हरलीन हाल ही में वरुण धवन के साथ एक वीडियो में दिखाई दी हैं। 

वरुण इस दिनों अपनी फिल्म कलंक के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी के प्रमोशन के लिए वरुण ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वरुण धवन हरलीन के साथ कलंक के गाने फर्स्ट क्लास गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कोरियोग्राफर मेलविन लूईस के साथ दोनों डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो में पहले लूईस और हरलीन डांस करते है। बाद में इन दोनों को वरूण ज्वॉइन कर लेते हैं। वरुण धवन ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो पर रणवीर सिंह ने कमेंट भी किया है। रणवीर ने लिखा है, 'फुल पावर'। फिल्म में इस गाने में वरुण धवन के साथ कियारा अडवानी दिखाई देंगी।

कलंक फिल्म इस महीने 17 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में वरुण के साथ आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त दिखाई दे रहे है। फिल्म के सभी गाने रिलीज हो चुके हैं। और ये लोगों को काफी पसंद भी आ रहे हैं। 

Web Title: viral video of varun dhawan dance with harleen sethi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे