आखिर रणवीर सिंह ने क्यों गाया 'तुम तो ठहरे परदेसी' गाना, वायरल हो रहा है ये वीडियो!

By मेघना वर्मा | Published: April 7, 2019 12:28 PM2019-04-07T12:28:04+5:302019-04-07T12:28:04+5:30

रणवीर सिंह क्रिकेट की बारिकियां सीखने में लगे हैं। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म 83 के लिए रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाते दिखेंगे।

viral video of ranveer singh sings song tum toh thahre pardesi | आखिर रणवीर सिंह ने क्यों गाया 'तुम तो ठहरे परदेसी' गाना, वायरल हो रहा है ये वीडियो!

आखिर रणवीर सिंह ने क्यों गाया 'तुम तो ठहरे परदेसी' गाना, वायरल हो रहा है ये वीडियो!

रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर्स में से एक हैं। रणवीर जहां होते हैं वहां अपने आप एनर्जी फुल-फिल हो ही जाती हैं। इन दिनों रणवीर सिंह अपनी फिल्म 83 की शूटिंग और तैयारियों में बिजी हैं। इसी बीच रणवीर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर सिंह गाना गाते दिख रहे हैं। 

83 के सेट से वापिस लौटते एक्टर रणवीर सिंह बस से सफर कर रहे हैं। उनके साथ उनकी फिल्म की पूरी टीम, क्रू और मेंम्बर्स भी दिखाई दे रहे हैं। उन्हीं के साथ रणवीर ये गाना गाते दिख रहे हैं। सिर्फ रणवीर ही नहीं बल्कि टीम के मेंम्बर्स भी उनके साथ पूरे जोश में ये गाना गाते दिख रहे हैं। उनके साथ साहिल खट्ट भी दिखाई दे रहे हैं। सिर्फ यही नहीं रणवीर सिंह अपना टाइम आएगा गाना गाते भी दिखाई दिए। 

वायरल हो रही है इंडिय जर्सी की फोटो

अपनी अगली फिल्म 83 की तैयारियों में जुटे हैं। इसी के लिए रणवीर सिंह क्रिकेट की बारिकियां सीखने में लगे हैं। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म 83 के लिए रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाते दिखेंगे। इस फिल्म से कपिल देव की बेटी अमिया देव  बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। अमिया देव फिल्म में कबीर खान की असिस्टेंट रहेंगी।

कपिल देव के साथ भी दिखाई दिए रणवीर सिंह

भारत के वर्ल्ड कप 1983 पर बनी इस फिल्म में अपने कैरेक्टर को निभाने के लिए रणवीर सिंह कपिल देव की भी मदद ले रहे हैं। इतिहास रचने वाले इस विश्व कप पर बनी फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाते दिखाई देंगे। धर्मशाला ग्राउंड पर रणवीर सिंह कपिल देव के साथ भी दिखाई दे रहे हैं। यहां उनके साथ फिल्म से जुड़े कई और मेम्बर्स भी हैं।  

Web Title: viral video of ranveer singh sings song tum toh thahre pardesi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे