video: म्यूजिक वीडियो के लिए न्यूड हो गई ये फेमस सिंगर, फैंस ने कहा- भरोसा नहीं हो रहा कि 51 साल की हैं
By अनुराग आनंद | Updated: January 17, 2021 20:49 IST2021-01-17T20:38:20+5:302021-01-17T20:49:36+5:30
'इन द मॉर्निंग' नाम से एक नया संगीत वीडियो रिलीज किया गया है, जिसमें दुनिया की एक फेमस सिंगर पूरी तरह से नग्न नजर आई हैं।

जेनिफर लोपेज (File Photo)
नई दिल्ली: 'इन द मॉर्निंग' गाने के लिरिक्स को जारी करने के लगभग एक महीने बाद जेनिफर लोपेज ने इस म्यूजिक वीडियो को रिलीज कर दिया है। इस वीडियो में परी की तरह नीचे उतरते समय जेनिफर अपने अद्भूत रूप में दिखती हैं।
अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज ने अपनी इस लेटेस्ट वीडियो से सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। दरअसल, सही मायने में देखा जाए तो इस वीडियो के वायरल होने के पीछे एक मुख्य वजह वीडियो में उनका न्यूड होना है।
बता दें कि जेनिफर लोपेज ने अपने इस नए वीडियो 'इन द मॉर्निंग' को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में जेनिफर बिना कपड़ों के देखी जा सकती हैं। इस वीडियो को खबर लिखने तक 43 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। काफी सारे लोगों ने वीडियो पर लाइक व कमेंट किया है।
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि विश्वास नहीं हो रहा है कि यह 51 की हो गई हैं...उम्र बढ़ने के साथ ही ये पहले से भी अधिक जवान होती जा रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए जेनिफर ने भी कहा है कि आप सिर्फ खुद को बदल सकते हैं। अपने पंख को जन्म दो और हर उन चीजों से दूर हो जाओ जो आपकी अहमियत नहीं समझते।
देखें वीडियो-