Video: सलमान खान की ये एक्ट्रेस बैंकॉक की गलियों में बेच रही हैं कपड़े, वायरल हो रहा है ये वीडियो
By मेघना वर्मा | Published: June 11, 2019 11:44 AM2019-06-11T11:44:01+5:302019-06-11T11:44:01+5:30
नोरा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया आकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो वॉक करती और असिस्टेंट डायरेक्टर स्टीवन रॉय थॉमस से बात करती हुई दिखाई दे रही हैं।
सलमान खान की फिल्म भारत ने उनके पिछली कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म को लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं फिल्म की एक्ट्रेस और बॉलीवुड की दिलबर गर्ल नोरा फतेही के डांस को भी लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं सोशल मीडिया पर नोरा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो कपड़े बेचते हुए दिखाई दे रही हैं।
दरअसल नोरा फतेही इन दिनों बैंकॉक में वेकेशन का मजा ले रही हैं। इसी बीच अपने दोस्तों के साथ वो फुल टू मस्ती में दिख रही हैं। बैंकॉक की लोकल मार्केट में वो कपड़े बेचते हुए भी दिखाई दे रही हैं जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
इस वीडियो में नोरा ने पीच कलर का क्रॉप-टॉप और ब्लू शॉर्ट्स पहने हुए हैं। वीडियो में वो किसी को हरे रंग का कपड़ा दिखा रही हैं। नोरा फतेही हमेशा ही मस्ती और चुलबुली शरारतों के लिए जानी जाती हैं। इससे पहले भी नोरा ने बहुत से वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं।
नोरा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया आकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो वॉक करती और असिस्टेंट डायरेक्टर स्टीवन रॉय थॉमस से बात करती हुई दिखाई दे रही हैं। थोड़ी ही देर में नोरा के पास एक लड़की तेजी से दौड़ते हुए आती है और सेल्फी के लिए फोन निकालती है। मगर वो नोरा को हटाकर स्टीवन रॉय थॉमस के साथ सेल्फी लेने लगती है।
नोरा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ बहुत अजीब होना शुरू हो चुका है.... हमारे साथ बने रहिए' सेल्फी लेते हुए नोरा बड़ी हैरत और मासूमियत से उस फैन को देखती हैं। नोरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग ना सिर्फ इसे देख रहे हैं बल्कि फनी कमेंट भी कर रहे हैं।