Video: 'मलंग' के सेट पर चोटिल हुईं दिशा पाटनी, इंजेक्शन लगावाते हुए का वीडियो हो गया वायरल
By मेघना वर्मा | Published: June 22, 2019 03:43 PM2019-06-22T15:43:24+5:302019-06-22T15:43:24+5:30
मलंग फिल्म में दिशा पाटनी आदित्य रॉय कपूर के साथ अनिल कपूर भी लीड रोल में दिखाई देंगे। वहीं फिल्म 2020 में रिलीज होगी।
अपनी अदाओं और अपनी फिटनेस से लोगों का दिल जीतने वाली दिशा पाटनी इन दिनों अपनी फिल्म भारत की सक्सेस को इंज्वॉय कर रही हैं। फिल्म के लिए उनको काफी सराहना मिल रही है। वहीं दिशा एक बार फिर से फिल्म मलंग के शूटिंग में बिजी है। दिशा पाटनी को अभी मलंग की शूटिंग के समय चोट लग गई है।
सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी के एक फैन क्लब ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिशा इंजेक्शन लगाते दिख रही हैं। दिशा के इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में लोग दिशा के जल्द से जल्द सही हो जाने की कामना भी कर रहे हैं।
इस फोस्ट को शेयर करके एक फैन ने लिखा, 'मलंग की शूटिंग के दौरान घायल हो गईं हैं दिशा पाटनी' दिशा पाटनी को बॉलीवुड की कुछ क्यूट एक्ट्रेस में से एक भी कहा जाता है। दिशा ने सुशांत सिंह की फिल्म महेन्द्र सिंह धोनी से किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी।
दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के अफेयल की चर्चा हमेशा रहती है। मगर इस बारे में स्टार्स ने कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया था। वहीं दिशा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अपनी जिंदगी के हर फैसले खुद करती हैं। मगर अपने करियर के लिए वो टाइगर श्रॉफ से सलाह लेती हैं।
मलंग फिल्म में दिशा पाटनी आदित्य रॉय कपूर के साथ अनिल कपूर भी लीड रोल में दिखाई देंगे। वहीं फिल्म 2020 में रिलीज होगी। फैंस अभी से दिशा की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।