विक्की कौशल ने बताया ऐसा होगा 'तख्त' में आलिया भट्ट का किरदार, 'राजी' के बाद फिर चलेगा दोनों की केमेस्ट्री का जादू
By मेघना वर्मा | Published: May 20, 2019 11:49 AM2019-05-20T11:49:45+5:302019-05-20T11:52:22+5:30
करण जौहर की 'तख्त' फिल्म शाहजहां के बेटों दारा शिकोह और औरंगजेब के बेटों की कहानी है। 'तख्त' एक मल्टी स्टारर फिल्म होगी जिसमें बड़े एक्टर दिखाई देंगे। रणवीर सिंह, आलिया भट्ट्, विक्की कौशल के साथ करीना कपूर, भूमि पेडनेकरस जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर दिखाई देंगे।
राजी फिल्म में अपनी केमेस्ट्री के लिए फेमस विक्की कौशल और आलिया भट्ट एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। इस बार करण जौहर की फिल्म तख्त में दोनों साथ दिखाई देंगे। वहीं विक्की कौशल ने रिसेंटली आलिया भट्ट के तख्त में किरदार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आलिया के किरदार को रिवील कर दिया है।
आलिया का पार्ट है बिल्कुल मैजिकल
तख्त मूवी में रणवीर सिंह जहां शाहजहां के बेटे दारा शिकोह का किरदार निभाएंगे वहीं विक्की कौशल औरंगजेब के किरदार में दखाई देंगे। वहीं आलिया भट्ट, विक्की कौशल के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। तख्त फिल्म मुगल साम्राज्य की कहानी को बयां करेगी।
चल रहा है विक्की कौशल के कैरेक्टर पर काम
TAKHT - A story about brotherhood, betrayal & bloodshed.
Starring Ranveer Singh, Kareena Kapoor Khan, Alia Bhatt, Vicky Kaushal, Bhumi Pednekar, Janhvi Kapoor & Anil Kapoor.
Directed by Karan Johar
Releasing in 2020. pic.twitter.com/2SAzuIjnqc
एक न्यूज पोर्टल की मानें तो अभी करण जौहर की तख्त फिल्म में विक्की कौशल के रोल पर काम हो रहा है। फिल्म में विक्की कौशल को रणवीर सिंह जितना ही स्ट्रॉन्ग और उतनी ही स्क्रीन स्पेस देने की बात की जा रही है। वहीं एक दूसरी खबर के मुताबिक ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। कहानी पहले लिखी जा चुकी है। सभी एक्टर्स को उनकी स्क्रिप्ट मिल गई है।
नजर आएंगे ये बड़े एक्टर
तख्त एक मल्टी स्टारर फिल्म होगी जिसमें बड़े एक्टर दिखाई देंगे। रणवीर सिंह, आलिया भट्ट्, विक्की कौशल के साथ करीना कपूर, भूमि पेडनेकर जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर दिखाई देंगे। हलांकि फिल्म को लेकर इन सभी एक्टर्स के ऑन स्क्रीन किरदारों की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।
शाहजहां के बेटों की है कहानी
करण जौहर की तख्त फिल्म शाहजहां के बेटों दारा शिकोह और औरंगजेब के बेटों की कहानी है। साथ ही इनके ईर्द-गिर्द भारत देश के विकास की कहानी है।