टॉप 50 मोस्ट डिजायरेबल मैन 2018 में शामिल हुए विक्की कौशल, विराट कोहली और आलिया भट्ट के लिए कही ये खास बात
By मेघना वर्मा | Published: May 17, 2019 12:11 PM2019-05-17T12:11:12+5:302019-05-17T12:11:12+5:30
विक्की कौशल जल्द ही फिल्म उधम सिंह में दिखाई देंगे। साल 2019 में आई उनकी फिल्म उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए एक्टर को काफी एप्रिशिएट किया जा रहा है।
टाइम्स की ओर से जारी की गई टॉप 50 मोस्ट डिजायरेबल मैन 2018 की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में इंडिया के अलग-अलग फील्ड से अलग-अलग लोगों के लिए ऑन लाइन पोलिंग करवाई जा रही थी। अब इस लिस्ट को जारी कर दिया गया है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा अपनी ओर जिसने अटेंशन खींचा है वो हैं विक्की कौशल।
न्यू कमर्स को उनके सेक्स अपील, उनके चार्म और एक्टिंग के लिए दिए जाने वाले इस अवॉर्ड में उरी एक्टर ने अपना नाम दर्ज करवा लिया है। विक्की को मोस्ट गॉर्जियस एंड डैशिंग मैन इन द कंट्री का खिताब दिया गया है। राजी का इकबाल सयैद हो या उरी का मेजर विहान सिंह शेरगिल सभी रुप में विक्की ने लोगों का दिल जीत लिया।
टाइम्स को दिए एक इंटव्यू में जब विक्की से पूछा गया कि उनको बेस्ट एक्टर, न्यू एज एक्टर का खिताब मिला है उन्हें कैसा लग रहा है तो विक्की ने बेहद खास अंदाज में इसका जवाब दिया। विक्की ने कहा, 'मैं बहुत अचम्भे में था जब मुझे पता चला कि इस लिस्ट में मेरा नाम है और फिर इसके बाद मैं इस लिस्ट में सबसे ऊपर हो गया। मैं खुद समझ नहीं पा रहा हूं कि लोगों ने मेरे अंदर क्या देखा और मुझे क्यों चुना। मगर मैं सबको थैक्स कहना चाहता हूं।'
विक्की ने आगे कहा, 'मेरे हिसाब से देश के सबसे डिजाएरेबल मेन विराट कोहली को होना चाहिए। अपनी कंट्री को दूसरे देश के सामने रिप्रेजेंट करना बड़ी बाद है। वहीं देश की मोस्ट डिजाएरेबल वुमेन में आलिया भट्ट को होना चाहिए। उनके अंदर टैलेंट की भरमार है जिसपर हम सभी को गर्व होना चाहिए।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल जल्द ही फिल्म उधम सिंह में दिखाई देंगे। इस फिल्म का पहला लुक एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर रिवील किया था। जिसमें वो बेहद इंटेन्स लुक में दिखाई दे रहे थे।