वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा को कहा 'भाभी', मिला कुछ ऐसा जवाब सुनकर दंग रह जाएंगे आप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 14, 2018 09:56 AM2018-12-14T09:56:16+5:302018-12-14T09:56:16+5:30

सोनाक्षी ने अपनी एक हॉट अंदाज की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा बेहद खूबसूरत दिखाई दी।

Varun Dhawan addresses Sonakshi Sinha as Bhabhi; is she dating whom we think she is dating? | वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा को कहा 'भाभी', मिला कुछ ऐसा जवाब सुनकर दंग रह जाएंगे आप

फाइल फोटो

सोनाक्षी सिन्हा और वरुण धवन पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों  इन दिनों फिल्म कलंक के चलते चर्चा में हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने अपनी एक हॉट अंदाज की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

 इस तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा बेहद खूबसूरत दिखाई दी। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा- 'मिरर ऑन द वॉल'। फिर क्या था वरुण धवन ने इस फोटो पर कमेंट कर दिया। उन्होंने इस फोटो पर कमेंट करते हुए  लिखा- 'भाभी...' वरुण धवन का यह कमेंट को देखते हुए दबंग गर्ल ने जवाब देते हुए लिखा- 'उफ्फ... वरुण क्या तुम चुप रहोगे..'।

वहीं, कहा जा रहा है कि इस कमेंट को फिलहाल दोनों ने ही पोस्ट से डिलीट कर दिया है। आलिया भट्ट ने कहा था की कॉफी विद करण के रैपिड फायर राउंड में सोनाक्षी और आदित्य रॉय कपूर को लाना चाहिए। ऐसे में सोनाक्षी के स्टेट्स को लेकर सवालों बरकरार है।

पिछले दिनों दिए इंटरव्यू में दबंग गर्ल ने कहा था कि वो आदित्य रॉय कपूर के साथ पहली बार फ़िल्मी पर्दे पर नजर आएंगी। उनके साथ काम करने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं। कलंक में वह आदित्य में वह अपोजिट नजर आने वाली हैं। फिल्म कलंक की करें तो, फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और वरुण धवन के अलावा माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, संजय दत्त भी नजर आएंगे।

Web Title: Varun Dhawan addresses Sonakshi Sinha as Bhabhi; is she dating whom we think she is dating?

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे