अक्षय कुमार की 'बेलबॉटम' में वाणी कपूर की एंट्री, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

By अमित कुमार | Published: July 2, 2020 12:46 PM2020-07-02T12:46:29+5:302020-07-02T12:46:29+5:30

अक्षय कुमार की फिल्म 'बेलबॉटम' में वाणी कपूर को साइन कर लिया गया है। 'वार' में ऋतिक रोशन के साथ काम करने के बाद अब वाणी अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Vaani Kapoor confirmed opposite Akshay Kumar in Bellbottom | अक्षय कुमार की 'बेलबॉटम' में वाणी कपूर की एंट्री, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

एक दम धांसू लुक में दिखेंगे अक्षय कुमार । (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsलॉकडाउन के बाद अक्षय कुमार अब फिल्म बेलबॉटम की शूटिंग की तैयारियों में जुट गए हैं।अक्षय कुमार अपनी फिल्म बेलबॉटम की शूटिंग के लिए जल्द ही लंदन की उड़ान भरने वाले हैं।वाणी कपूर ने सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के साथ फोटोज शेयर करते हुए कन्फर्म कर दिया है कि वो 'बेलबॉटम' का हिस्सा होंगी।

अक्षय कुमार की फिल्म 'बेलबॉटम' को लेकर फैंस के बीच कमाल का उत्साह है। अक्षय कुमार की इस फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर को अक्षय कुमार के साथ पूजा एंटरटेनमेंट के ऑफिस में साथ देखा गया था। इसके बाद से ऐसी खबरें आने लगी थी कि दोनों ही कलाकार जल्द ही साथ में काम करते नजर आ सकते हैं। 

अक्षय कुमार की फिल्म 'बेलबॉटम' के लिए लीड एक्ट्रेस के तौर पर वाणी कपूर को फाइनल कर लिया गया है। जैकी भगनानी ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वाणी कपूर फिल्म में लीड रोल करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने दोनों की तस्वीरें भी ट्विटर पर शेयर की। वाणी कपूर ने सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के साथ फोटोज शेयर करते हुए कन्फर्म कर दिया है कि वो 'बेलबॉटम' का हिस्सा होंगी। 

एक दम धांसू लुक में दिखेंगे अक्षय कुमार 
 
लॉकडाउन के बाद अक्षय कुमार अब फिल्म बेलबॉटम की शूटिंग की तैयारियों में जुट गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार अपनी फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग के लिए जल्द ही लंदन की उड़ान भरने वाले हैं। खुद अक्षय कुमार ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया था। इस लुक में खिलाड़ी कुमार एक दम धांसू लुक में नजर आ रहे हैं।  सामने आया लुक चंद मिनटों में ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया था। 

अगले साल रिलीज होगी फिल्म

जैकी भगनानी के मुताबिक बेलबॉटम 2 अप्रैल, 2021 को रिलीज होने जा रही है। कहा जा रहा था कि ये फिल्म कन्नड़ फिल्म का रीमेक है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि अक्षय की ये फिल्म एक नई कहानी पर बनेगी, निर्माताओं ने सिर्फ फिल्म का टाइटल कन्नड़ सिनेमा से लिया है। कन्नड़ की फिल्म बेलबॉटम 70 और 80 के दशक के एक जासूस की कहानी पर बनी है। 

Web Title: Vaani Kapoor confirmed opposite Akshay Kumar in Bellbottom

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे