ऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती नजर आईं उर्वशी रौतेला, उन्हें बताया 'भारत का गौरव', देखें वीडियो
By रुस्तम राणा | Published: February 18, 2023 06:13 PM2023-02-18T18:13:48+5:302023-02-18T18:13:48+5:30
बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और तभी उन्होंने पंत के बारे में बात की और कहा, "वह हमारे देश के लिए एक संपत्ति हैं," और उन्होंने क्रिकेटर को "भारत का गौरव" भी बताया।
मुंबई: भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत के एक गंभीर दुर्घटना के बाद, बॉलीवुड अभिनेत्रीउर्वशी रौतेला ने शुक्रवार को स्टार क्रिकेटर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उर्वशी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और तभी उन्होंने पंत के बारे में बात की और कहा, "वह हमारे देश के लिए एक संपत्ति हैं," और उन्होंने क्रिकेटर को "भारत का गौरव" भी बताया। जब एक फोटोग्राफर ने उनसे कहा कि हमारी दुआएं पंत के साथ हैं, तो उन्होंने इस पर जवाब दिया कि "हमारी भी।"
इससे पहले उर्वशी रौतेला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुंबई के उस हॉस्पिटल की एक तस्वीर को पोस्ट की थी, जिसमें पंत को भर्ती कराया गया था। हालांकि उन्होंने अस्पताल की तस्वीर के अलावा और कुछ भी मेंसन नहीं किया। लेकिन जैसे ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अस्पताल की तस्वीर को शेयर किया, तो इसके जवाब में प्रशंसकों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
बता दें कि पंत की कार 30 दिसंबर को रुड़की के पास एक डिवाइडर से टकरा गई। कार दुर्घटना के दौरान उनकी कार में आग लग गई, लेकिन कुछ लोगों की मदद से पंत समय रहते बच निकलने में सफल रहे। रिपोर्टों के अनुसार, पंत का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा है कि स्टार खिलाड़ी अगले कुछ महीनों तक मैदान में वापसी नहीं कर पाएंगे। वे आईपीएल और भारत में एकदिवसीय विश्व कप 2023 शामिल नहीं हो सकेंगे।