मुश्किल घड़ी में देश के असली हीरो बनकर सामने आए अक्षय कुमार-सोनू सूद, फैंस कर रहे भारत रत्न देने की मांग

By अमित कुमार | Published: June 29, 2020 12:56 PM2020-06-29T12:56:00+5:302020-06-29T12:57:41+5:30

पूरी दुनिया के लिए पिछले कुछ महीने कोरोना के कारण बेहद खराब गुजरे हैं। भारत में भी इस महामारी ने लोगों की जिंदगी पर गहरा असर छोड़ा है।

Twitterati demand Bharat Ratna for Akshay Kumar And Sonu Sood | मुश्किल घड़ी में देश के असली हीरो बनकर सामने आए अक्षय कुमार-सोनू सूद, फैंस कर रहे भारत रत्न देने की मांग

प्रवासी मजदूरों के लिए भगवान बने सोनू सूद। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsसोनू सूद और अक्षय कुमार के कार्यों को देखते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग हो रही है। कोविड-19 के दौरान पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये का आर्थिक योगदान देने वाले पहले एक्टर भी अक्षय कुमार ही थे।

कोरोना से खिलाफ जंग में वैसे तो कई बॉलीवुड सितारों ने जरूरतमंदों की मदद की। लेकिन इस मामले में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और सोनू सूद सबसे आगे रहे। इन दोनों ही कलाकारों ने लोगों की मदद करने का हर संभव प्रयास किया। सोनू सूद और अक्षय कुमार के कार्यों को देखते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग हो रही है। 

फैंस लगातार मुश्किल घड़ी में देश के असली हीरो बनकर सामने आने वाले इन कलाकारों की तारीफ कर रहे हैं। कोविड-19 के दौरान पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये का आर्थिक योगदान देने वाले पहले एक्टर भी अक्षय कुमार ही थे। इसके अलावा उन्होंने पुलवामा अटैक में शहीद परिवारों की मदद की। साथ ही असम, चेन्नई में आई बाढ़ के दौरान भी लोगों की मदद की। 

प्रवासी मजदूरों के लिए भगवान बने सोनू सूद

सोनू सूद इन दिनों जितना संभव हो सके लोगों की सहायता करने का प्रयास कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण लोगों की जिंदगी पहले से काफी बदल गई है। प्रवासी मजदूरों के अलावा भी कई जिंदगियों पर लॉकडाउन ने अपना गहरा असर छोड़ा है। अब तक हजारों मजदूरों और छात्रों को उनके घर भेजने वाले सोनू सूद के लिए भी फैंस भारत रत्न की मांग कर रहे हैं। 


 

Web Title: Twitterati demand Bharat Ratna for Akshay Kumar And Sonu Sood

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे