Tokyo Olympics: सेमी फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम तो बोले मनोज बाजपेयी- मजा आ गया, इन सितारों ने भी किया ट्वीट
By अनिल शर्मा | Published: August 2, 2021 12:56 PM2021-08-02T12:56:59+5:302021-08-02T13:06:26+5:30
महिला हॉकी टीम के इस कारनामे पर खेल जगत से लेकर फिल्म जगत के बड़े सितारे जमकर तारीफें कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी महिला हॉकी टीम की इस जीत पर खुशी का इजहार करते हुए ट्वीट किया है। मनोज बाजपेयी ने बधाई देते हुए लिखा, बधाइयाँ महिला हॉकी टीम को और इसके हर सदस्य को !!! मज़ा आ गया।
महिला हॉकी टीम के पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भारतीय खेल समुदाय ने इसे देश की हॉकी के लिये स्वर्णिम पल करार दिया। भारतीय पुरुष टीम के 49 वर्ष बाद ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद सोमवार को महिला टीम ने आस्ट्रेलिया की विश्व में नंबर दो टीम को 1-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनायी।
महिला हॉकी टीम के इस कारनामे पर खेल जगत से लेकर फिल्म जगत के बड़े सितारे जमकर तारीफें कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी महिला हॉकी टीम की इस जीत पर खुशी का इजहार करते हुए ट्वीट किया है। मनोज बाजपेयी ने बधाई देते हुए लिखा, बधाइयाँ महिला हॉकी टीम को और इसके हर सदस्य को !!! मज़ा आ गया। मनोज बाजपेयी ने ऐक्टर विनीत कुमार सिंह की पोस्ट साझा करते हुए ये ट्वीट किया है।
विनीत कुमार ने महिला हॉकी टीम को बधाई देते हुए लिखा- भारत की महिला हॉकी टीम ने आज पहली बार ओलम्पिक के सेमी-फ़ाइनल में पहुँच के इतिहास रचा है। भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई। सभी भारतीय को बधाई।
बधाइयाँ महिला हॉकी टीम को और इसके हर सदस्य को !!! मज़ा आ गया !!! 👏👏👏👏👏 https://t.co/NsQfG8EKHn
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) August 2, 2021
वहीं रणदीप हुड्डा ने लिखा- #ChakDeIndia इतिहास रच दिया। इइसके साथ ही बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सैयामी खेर ने भी भारतीय महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए बधाई दी है, उन्होंने लिखा है कि ”रोंगटे खड़े कर देना पल।
ड्रैगफ्लिकर गुरजीत कौर के गोल और गोलकीपर सविता की अगुवाई में रक्षापंक्ति के बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय महिला हॉकी टीम ने तोक्यो ओलंपिक खेलों के क्वार्टर फाइनल में सोमवार को यहां विश्व में नंबर दो आस्ट्रेलिया को करीबी मुकाबले में 1-0 से हराकर पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश करके नया इतिहास रचा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 49 वर्ष बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद विश्व में नौवें नंबर की महिला टीम ने यह इतिहास रचा।
सेमीफाइनल में उसका सामना बुधवार को अर्जेंटीना से होगा जिसने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में जर्मनी को 3-0 से हराया। गुरजीत ने 22वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर महत्वपूर्ण गोल किया। इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी पूरी ताकत गोल बचाने में लगा दी जिसमें वह सफल भी रही। गोलकीपर सविता ने बेहतरीन खेल दिखाया और बाकी रक्षकों ने उनका अच्छा साथ दिया। आखिरी दो क्वार्टर में आस्ट्रेलिया ने लगातार हमले किये लेकिन भारतीयों ने उन्हें अच्छी तरह से नाकाम किया।