Coronavirus से बचने के लिए इस तरीके से धोएं हाथ, टिकटॉक पर ये वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 8, 2020 12:33 PM2020-03-08T12:33:30+5:302020-03-08T12:56:57+5:30

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो लड़के वियतनाम के गाने पर डांस कर रहे हैं और कोरोना से बचने के लिए हाथ धोने के तरीके बता रहे हैं।

tiktok video viral On social media of vietnam song how to wash your hand for protection of Coronavirus | Coronavirus से बचने के लिए इस तरीके से धोएं हाथ, टिकटॉक पर ये वीडियो वायरल

Coronavirus से बचने के लिए इस तरीके से धोएं हाथ (फोटो-इंस्टाग्राम)

Highlightsकोरोना से बचने के लिए इस तरीके से आप भी हाथ धो सकते हैं। वियतनाम के गाने पर इस अंदाज में हाथ धोने का तरीका बहुत ही दिलचस्प है।

कोरोना का कहर पूरी दुनिया में फैल रहा है। अबतक इस वायरस से कई मौत हो चुकी है। हर देश की सरकार कोरोना से बचने के लिए हर तरीके की हिदायते दे रही है और संभव प्रयास किए जा रहे है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें, दो लड़के वियतनाम के एक गाने पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में वह अपने अंदाज में हाथ धोने के तरीके को बता रहे हैं। इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। 

इस वीडियो को UNICEF ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस गाने का नाम Ghen Covy है, जिसे Khac Hung, Min और Erik ने गाया है। इस वीडियो को अबतक 50 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

कोरोना का खौफ हर किसी के मन में इस कदर बैठा है कि उससे बचने के लिए व्यक्ति प्रयास में लगा है। चीन के वुहान से फैले इस कोरोना से अब तक हजारों की संख्या में मौत हो चुकी हैं। और सबसे ज्यादा मौत चीन में हुई है। लेकिन अब ये वायरस पूरी दुनिया में फैल चुका है। इसके आकड़ो का बात करें तो भारत में कोरोना से पीड़ित की संख्या 39 हो चुकी है। धीर-धीरे ये संख्या बढ़ते ही जा रही है। 

Web Title: tiktok video viral On social media of vietnam song how to wash your hand for protection of Coronavirus

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे