विद्या बालन की बेटी का किरदार निभाएंगी ये फेमस एक्ट्रेस, रियल स्टोरी पर आधारित होगी कहानी
By मेघना वर्मा | Published: January 30, 2019 12:03 PM2019-01-30T12:03:47+5:302019-01-30T12:03:47+5:30
फिलहाल कहानी 2 की एक्ट्रेस विद्या Kathanayakudu में दिखायी देंगी। फिल्म पिंक से वो अपना तेलगू डेब्यू भी करने जा रही हैं।
विद्या बालन, बॉलीवुड की कुछ पावरफुल अदाकारों में से एक मानी जाती हैं। इन्हें कैसा भी रोल देदो ये हर किरदार में फिट हो जाती हैं। फिर चाहे वो तुम्हारी सुल्लु की सुल्लु हों या कहानी फिल्म की बिद्या। खबर है कि विद्या बालन की अगली फिल्म में सान्या मल्होत्रा उनकी बेटी का किरदार निभाएंगी।
2018 में बधाई हो जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाली एक्ट्रेस लोगों के दिलों में घर कर बैठी हैं। दगंल जैसी फिल्म में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस सन्या मेल्होत्रा और विद्या बालन की जोड़ी ऑन स्क्रीन पर क्या कमाल करेगी ये तो वक्त ही बताएगा।
शकुन्तला देवी की है कहानी
मुंबई मिरर की रिपोर्ट्स की मानें तो विद्या बालन की अगली फिल्म मैथमैटिशियन शकुन्तला देवी की जिंदगी पर आधारित होगी। साल 2019 के मध्य से इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो जाएगी।
शकुन्तला देवी को मानव कम्प्यूटर भी बुलाया जाता था। 1982 में उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी लिखा गया है। उन्हीं की जिंदगी पर आधारित होगी विद्या बालन की आने वाली फिल्म। फिलहाल कहानी 2 की एक्ट्रेस विद्या Kathanayakudu में दिखायी देंगी। फिल्म पिंक से वो अपना तेलगू डेब्यू भी करने जा रही हैं। बॉलीवुड में उनकी आने वाली फिल्म मिशन मंगल हैं। जिनमें उनके साथ अक्षय कुमार, तापसी पन्नु, नित्या मेनन और सोनाक्षी सिन्हा होंगी।