The Zoya Factor Box Office Collection Day 1: नहीं चला सोनम कपूर का जादू, पहले ही दिन लोगों के लिए तरसी 'द जोया फैक्टर'

By मेघना वर्मा | Published: September 21, 2019 11:41 AM2019-09-21T11:41:47+5:302019-09-21T11:41:47+5:30

'द जोया फैक्टर' की इस धीमी शुरुआत का कारण ये भी हो सकता है कि इसी दिन बड़े पर्दे पर दो और फिल्में रिलीज हुई हैं। एक करण देओल की 'पल पल दिल के पास' और दूसरी संजय दत्त की 'प्रस्थानम'।

The Zoya Factor Box Office Collection Day 1: Sonam Kapoor Film is very slow start with his first day | The Zoya Factor Box Office Collection Day 1: नहीं चला सोनम कपूर का जादू, पहले ही दिन लोगों के लिए तरसी 'द जोया फैक्टर'

The Zoya Factor Box Office Collection Day 1: नहीं चला सोनम कपूर का जादू, पहले ही दिन लोगों के लिए तरसी 'द जोया फैक्टर'

Highlightsसोनम कपूर और दलकीर सलमान की फिल्म द जोया फैक्टर बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है।सोनम कपूर की इस साल में यह दूसरी फिल्म है।

सोनम कपूर और दुलकीर सलमान की फिल्म द जोया फैक्टर बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। मगर पहले दिन फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है। ये फिल्म इस साल रिलीज होने वाली सोनम की दूसरी फिल्म है। रोमांटिक कॉमेडी के साथ द जोया फैक्टर में क्रिकेट के सीन्स भी लोगों को मूवी के लिए अट्रैक्ट नहीं कर पाए।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो सोनम कपूर की फिल्म पहले दिन 80 से 85 लाख रुपये तक की कमाई की है। जो बेहद धीमी शुरुआत है। फिल्म के रिव्यूज ठीक-ठाक हैं। द जोया फैक्टर की इस धीमी शुरुआत का कारण ये भी हो सकता है कि इसी दिन बड़े पर्दे पर दो और फिल्में रिलीज हुई हैं। एक करण देओल की पल पल दिल के पास और दूसरी संजय दत्त की प्रस्थानम।

फिल्म की कहानी

द जोया फैक्टर फिल्म की कहानी है मुंबई में रहने वाली जोया सोलंकी की। जिसके पिता (संजय कपूर) और भाई (सिकंदर खेर) बचपन से उसे बेहद लकी मानते हैं। ऐसा इसलिए क्योकिंग जब ज़ोया का जन्म हुआ था तब इंडिया ने क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। तो जब जब ज़ोया भाई के साथ होती तब तब वो गली क्रिकेट मे खूब छक्के लगाता। जोया दूसरे के लिए तो भाग्यशाली थी लेकिन असल जिंदगी इससे परे थी। जिस मार्केटिंग कंपनी मे वो काम करती है उसकी मालिक को ज़ोया को एक आंख नहीं भाति है। इतना ही नहीं बल्कि ज़ोया लव लाइफ में सफलता हाथ नहीं लगी थी।

इसी बीच ज़ोया को किस्मत से टीम इंडिया के क्रिकेटर संग ऐड शूट करने का मौका मिलता है। यहीं उसकी मुलाकात कप्तान निखिल खोदा (दलकीर सलमान) से होती है। मिलने बाद निखिल को ज़ोया से प्यार हो जाता है और धीरे धीरे पूरी टीम ज़ोया की दीवानी हो जाती है। एक दिन ज़ोया टीम इंडिया संग लंच करती है और उस दिन इंडिया मैच जीत जाता है। फिर क्या हर कोई ज़ोया को लकी मानना शुरू करता है। लेकिन खास बात ये है कि खुद निखिल ज़ोया के लक को नहीं मानता। इसी कारण कारण दोनों के प्यार में फासला होना शुरू हो जाता है।

एक्टिंग

फिल्म में सोनम कपूर सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनी हुई हैं। सोनम ने हमेशा के जैसी ही एक्टिंग की है। बहुत सराहनी काम सामने  नहीं आया है। दलकीर सलमान एक ऐसे एक्टर हैं जिनकी एक्टिंग उनके एक्सप्रेशन्स में बसी हुई है। फिल्म में वह आपको बांधकर रख सकते हैं।

निर्देशन

अभिषेक शर्मा ने फिल्म का निर्देशन किया है। हालांकि इसमें वह काई खास कमाल नहीं कर पाए हैं। वह एक नया विषय लाए थे लेकिन फिल्म देखकर निराशा हाथ लग सकती है। कई महत्वपूर्ण दृश्यों की उन्होंने जान निकाल दी है। उनके काम मे बहुत खामियां नजर आती हैं।

Web Title: The Zoya Factor Box Office Collection Day 1: Sonam Kapoor Film is very slow start with his first day

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे