साउथ स्टार नितिन ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी कंडुकुरी से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

By अमित कुमार | Published: July 27, 2020 10:59 AM2020-07-27T10:59:53+5:302020-07-27T11:00:07+5:30

तेलूगू एक्टर नितिन साउथ में काफी पॉपुलर हैं। फैंस नितिन की फिल्मों का इंतजार बेसब्री के साथ करते रहते हैं।

Telugu Actor Nithiin Gets Married to Shalini in Traditional South Indian Wedding Ceremony | साउथ स्टार नितिन ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी कंडुकुरी से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है नितिन की शादी की तस्वीरें। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsकोरोना वायरस के खौफ के बीच नितिन ने फाइनली अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी कंडुकुरी से शादी रचा ली है।लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी कंडुकुरी के साथ रिश्ते ऑफिश्यली होने के बाद से ही फैंस इन दोनों की शादी को लेकर काफी उत्साहित थे।

कोरोना वायरस के कारण इस साल शादी-विवाह का ज्यादातर प्रोग्राम को कैंसिल कर दिया गया। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रेटी तक इस महामारी की वजह से अपनी शादी की डेट को आगे के लिए टाल चुके हैं। ऋचा चड्डा-अली फजल के अलावा वरुण धवन भी इस साल शादी करने वाले थे। लेकिन कोरोना के बढ़ते खौफ के कारण इन सभी सेलिब्रेटियों ने इंतजार करना बेहतर समझा। 

इस बीच तेलूगू एक्टर नितिन की शादी की खबर आ रही है। कोरोना वायरस के खौफ के बीच उन्होंने फाइनली अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी कंडुकुरी से शादी रचा ली है। कुछ दिन पहले ही इस कपल ने सगाई की थी। लेकिन शादी कब होगी इस बात की जानकारी इन्होंने किसी से शेयर नहीं की। रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार को सात फेरे लेकर यह दोनों ही कपल अब एक-दूसरे के जीवन साथी बन गए हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है नितिन की शादी की तस्वीरें

फैंस नितिन की शादी का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे थे। लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी कंडुकुरी के साथ रिश्ते ऑफिश्यली होने के बाद से ही फैंस इन दोनों की शादी को लेकर काफी उत्साहित थे। रविवार को शादी के बाद की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई। इन दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे पहले नितिन ने खुद सगाई की तस्वीरें भी अपने सोशल एकाउंट पर शेयर की थीं। 

 

नए जोड़े को फैंस दे रहे शुभकामनाएं

शादी की तस्वीरों में दिख रहा है कि नितिन ने पिंक रंग की शेरवानी पहन रखी है तो वहीं शालिनी पिंक और यलो रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं। ये दोनों साथ में काफी अच्छे दिखाई दे रहे हैं। फैंस लगातार इनकी तस्वीरों पर कमेंट्स कर नए जोड़े को बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि तेलूगू ही नहीं नितिन की फैन फॉलोइंग हिंदी दर्शकों के बीच भी काफी ज्यादा है। 

Web Title: Telugu Actor Nithiin Gets Married to Shalini in Traditional South Indian Wedding Ceremony

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे