स्वरा भास्कर ने उद्धव ठाकरे को दिया करारा जवाब, पंडित नेहरू को लेकर दिया था ये बयान

By मेघना वर्मा | Published: September 20, 2019 04:34 PM2019-09-20T16:34:50+5:302019-09-20T16:34:50+5:30

स्वरा भास्कर जल्द ही फिल्म 'शीर कोर्मा' में दिखेंगी। जिसमें दिव्या दत्ता और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में होगीं। 

swara bhasker reacts on uddhav thackeray statement for pandit jawahar lal nehru | स्वरा भास्कर ने उद्धव ठाकरे को दिया करारा जवाब, पंडित नेहरू को लेकर दिया था ये बयान

स्वरा भास्कर ने उद्धव ठाकरे को दिया करारा जवाब, पंडित नेहरू को लेकर दिया था ये बयान

Highlightsस्वरा भास्कर को आईफा अवॉर्डस में फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के लिए बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया है। स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं।

स्वरा भास्कर बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन कलाकार में से एक हैं। स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। देश के किसी मुद्दे पर बोलना हो या फिल्म इंडस्ट्री पर स्वरा कभी पीछे नहीं हटती। इसका हाल ही में एक और उदाहरण उन्होंने दिया। जब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बयान पर स्वरा ने अपना रिएक्शन दिया। 

दरअसल उद्धव ठाकरे ने अपने बयान में कहा था कि अगर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने जेल में 14 मिनट भी बिताए होते तो मैं नेहरू को भी वीर कहता। उद्धव के इसी बयान पर स्वरा भास्कर ने अपना रिएक्शन दिया है। स्वरा ने अपने ट्वीट पर कमेंट किया और कहा, 'पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने जीवन के लगभग 9 साल जेल में बिताए थे।'

स्वरा के इस ट्वीट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोग लगातार स्वरा के इस ट्वीट को रीट्वीट कर रहे हैं। साथ ही कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें उद्धव ठाकरे ने कहा था, 'राष्ट्र के विकास के लिए महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू दोनों के योगदान को अस्वीकार नहीं किया जा सकता है, मगर देश का राजनीतिक परिदृश्य केवल दो परिवारों तक ही सीमित नहीं है।'

बता दें उद्धव ठाकरे ने ये बात विक्रम संपत द्वारा लिखी गई एक नई जीवनी, 'सावरकर : इकोस फ्रॉम ए फॉरगॉटेन पास्ट' की लॉन्चिग के दौरान यह बात कही थी। जिस पर स्वरा भास्कर ने अपना रिएक्शन दिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा भास्कर जल्द ही फिल्म शीर कोर्मा में दिखेंगी। जिसमें दिव्या दत्ता और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में होगीं। 

Web Title: swara bhasker reacts on uddhav thackeray statement for pandit jawahar lal nehru

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे