साध्वी प्रज्ञा पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने साधा तंज, कहा- पहली बार हम आतंकी मामले की संदिग्ध को संसद भेज रहे हैं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 24, 2019 09:24 AM2019-05-24T09:24:30+5:302019-05-24T09:24:30+5:30

लोकसभा चुनाव नें स्वरा भास्कर ने दिल्ली में आप, बिहार में कन्हैया कुमार और भोपाल में दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार किया था।

swara bhaskar tweet on pragya singh thakur in parliament | साध्वी प्रज्ञा पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने साधा तंज, कहा- पहली बार हम आतंकी मामले की संदिग्ध को संसद भेज रहे हैं...

साध्वी प्रज्ञा पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने साधा तंज, कहा- पहली बार हम आतंकी मामले की संदिग्ध को संसद भेज रहे हैं...

Highlightsस्वरा को आखिरी बार ‘वीरे दी वेडिंग’ में देखा गया था।स्वरा भास्कर ने अब भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर ट्वीट किया है।

लोकसभा चुनाव 2019 के मतो की गणना 23 मई को हो गई है। इसमें एनडीए ने प्रचंड बहुमत से वापसी की है। ऐसे में हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली स्वरा भास्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्वरा ने साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधा है।

लोकसभा चुनाव नें स्वरा ने  दिल्ली में आप, बिहार में कन्हैया कुमार और भोपाल में दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार किया था। लेकिन एक्ट्रेस ने जिसके लिए भी प्रचार किए वह सभी हार गए हैं, ऐसे में लोगों ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को ट्रोस करना भी शुरू किया है। लेकिन स्वरा भास्कर ने अब भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर ट्वीट किया है।

स्वरा भास्कर प्रज्ञा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि भारत में नई शुरुआत. पहली बार हम आतंकी मामले की संदिग्ध को संसद भेज रहे हैं वू हू.....! अब पाकिस्तान की खबर कैसे लेंगे? लोकसभा चुनाव परिणाम 2019' ।


इस ट्वीट के जरिए  स्वरा भास्कर ने प्रज्ञा ठाकुर पर तंज कसा है । वहीं स्वरा के इस कमेंट के बाद लोगों ने उनको आड़े हाथों भी खूब लिया है। स्वरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, और पूरे चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने हर विषय पर अपनी बेबाक राय रखी है।

वहीं, स्वरा की बात की जाए तो एक्ट्रेस सामाजिक और राजनीति हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखती रहती हैं।स्वरा को आखिरी बार ‘वीरे दी वेडिंग’ में देखा गया था। 

Web Title: swara bhaskar tweet on pragya singh thakur in parliament