इस क्रिकेटर को दिल दे बैठी थीं सुष्मिता सेन, फिर क्यों रह गई थी दोनों की प्रेम कहानी अधूरी?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 10, 2020 05:04 PM2020-07-10T17:04:53+5:302020-07-10T17:04:53+5:30
कई बार क्रिकेटर हमारी बॉलीवुड हसीनाओं की खूबसूरती पर क्लीन बोल्ड हो चुके हैं। इसके कई उदाहरण भी मौजूद हैंं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर्स के लव अफेयर के किस्से आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। कई स्टार्स और क्रिकेटर्स के प्यार को मंजिल भी मिली तो कुछ का प्यार अधूरा रह गया था।हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम की।
वसीम और सुष्मिता के इश्क के चर्चे कई सालों पहले जमकर सुर्खियों में रहे थे। इतना ही नहीं खबरों में ये तक आया था कि दोनों शादी करने वाले हैं , लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था। सुष्मिता और वसीम को इस वक्त आए दिन साथ साथ में देखा जाता था।
इसी के बाद दोनों एक टीवी शो के जज के रूप में भी साथ नजर आए तो सबको दोनों के अफेयर पर यकीन हो गया। वहीं साल 2013 में सुष्मिता ने अपने और वसीम अकरम के अफेयर की खबरों को सफा खरिज कर दिया। यही नहीं उन्होंने ट्विटर पर भी पोस्ट के जरिए अपने और वसीम के अफेयर पर अपनी बात सबके सामने रखी।
Wasim Akram is a friend and will always be one!! He has a wonderful lady in his life.. rumors like these are uncalled for n disrespectful!
— sushmita sen (@thesushmitasen) April 12, 2013
सुष्मिता ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए कहा, 'वह अपने और वसीम अकरम के साथ शादी की खबर काफी समय से पढ़ रही हैं। ये सब बातें पूरी तरह से बकवास है। इस प्रकार की न्यूज से साफ पता चलता है कि मीडिया कई बार कितना गैर जिम्मेदाराना हो सकती है। वसीम और वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और हमेशा वही रहेंगे। वसीम अकरम की जिंदगी में एक खूबसूरत सी महिला है।'
आपको बता दें कि वसीम अकरम की पत्नी हुमा का साल 2009 में देहांत हो गया था। इसी के बाद से मीडिया में वसीम, सुष्मिता सेन से दूसरी शादी करने की खबरें सामने आने लगीं थीं।