सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई FIR, पैसे लेने और आत्महत्या का लगाया आरोप
By स्वाति सिंह | Published: July 28, 2020 06:40 PM2020-07-28T18:40:17+5:302020-07-28T19:02:32+5:30
बीते दिनों रिया चक्रवर्ती आखिरकार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया था कि वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं।
पटना: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना के राजीवनगर के थाने में अभिनेत्री और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। रिया पर प्यार में सुशांत को फंसाकर उसके पैसे निकालने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मुकदमा संख्या 241/20 है।
पटना से चार पुलिस वालों की टीम मुंबई पहुंच गई है। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। जिसके बाद से लगातार पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
FIR registered against actor Rhea Chakraborty under various sections, including abetment of suicide, on the complaint of #SushantSinghRajput's father: Sanjay Singh, Inspector General, Patna Central Zone
— ANI (@ANI) July 28, 2020
रिया ने सुशांत की गर्लफ्रेंड होने की बात कबूली
बता दें, रिया चक्रवर्ती आखिरकार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया था कि वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं। यही नहीं, इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग भी की है। इससे पहले रिया ने आज ही एक पोस्ट और शेयर किया था, जिसमें उसने बताया था कि कैसे उनको रेप और मर्डर की धमकी मिल रही हैं।
रिया चक्रवर्ती ने कि थी सुशांत के निधन के जांच की मांग
फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग की है। रिया चक्रवर्ती ने पोस्ट में लिखा है, आदरणीय अमित शाह सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हूं। सुशांत के निधन को एक महीने से अधिक समय हो गया है। मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है, हालांकि न्याय के हित में मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि इस मामले की सीबीआई जांच शुरू की जाए। मैं केवल यह जानना चाहती हूं कि सुशांत पर यह कदम उठाने का किसने दबाव डाला। मैं जानना चाहती हूं कि सुशांत सिंह राजपूत ने यह गंभीर कदम क्यों उठाया। सत्यमेव जयते। सादर। रिया चक्रवर्ती।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ा जा रहा था। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उन्हें दोष दे रहे थे, साथ ही यह भी कहा गया कि सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में परिवार वालों ने रिया को आने की अनुमति नहीं दी थी। इसके चलते संदेह और बढ़ गया था। अब रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के जाने के एक महीने बाद सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।