इश्क की खबरों के बीच कुछ अंदाज में साथ नजर आए सुशांत-रिया, देखें फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 19, 2019 01:49 PM2019-07-19T13:49:48+5:302019-07-19T13:49:48+5:30

इस बीच सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती अपनी अफेयर की अफवाहों के बीच मुंबई के बांद्रा में देर रात एक साथ गाड़ी में नजर आए।

sushant singh rajput with rumoured girlfriend rhea chakraborty | इश्क की खबरों के बीच कुछ अंदाज में साथ नजर आए सुशांत-रिया, देखें फोटो

इश्क की खबरों के बीच कुछ अंदाज में साथ नजर आए सुशांत-रिया, देखें फोटो

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के इश्क की खबरें बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। दोनों को आए दिन साथ देखा जाता है। कई दिनों से खबर आ रही है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में हाल ही में एक बार फिर से दोनों साथ देखे गए हैं।

इस बीच सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती अपनी अफेयर की अफवाहों के बीच मुंबई के बांद्रा में देर रात एक साथ गाड़ी में नजर आए।कुछ दिनों पहले रिया का जन्मदिन था और अपने जन्मदिन पर रिया ने सुशांत के साथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

फोटो ने लगाई थी मुहर

रिया और सुशांत इन दिनों लद्दाख में छुट्टियां मना रहे थे। दोनों एक ही जगह की फोटो अपने सोशल अकाउंट पर शेयर कर रहे थे जिसके बाद कयास था कि दोनों साथ हैं लेकिन अब कंफर्न हो गया है कि दोनों इन दिनों साथ में ही हैं।


हाल ही में रिया ने अपना जन्मदिन मनाया है। इसकी फोटोज एक्ट्रेस ने फैंस के लिए शेयर की हैं। अब एक नई फोटो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम के स्टोरी में शेयर की है जिसमें रिया के साथ सुशांत नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए रिया ने लिखा है कि ये मेरा सबसे शानदार जन्मदिन रहा है।


इस फोटो में सुशांत और रिया एक दम पास नजर आ रहे हैं। अब इस पोस्ट के बाद दोनों के रिश्तों के लिए खबरें और जोरों पर हो गई हैं। फिलहाल साफ ही लग रहा है कि इन दिनों दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने आधिकारिक रूप से अपने इश्क का ऐलान नहीं किया है।

सुशांत जल्द नितीश तिवारी की फिल्म छिछोरे में नजर आने वाले हैं। वहीं, रिया जल्द एक वेबसीरीज में नजर आ सकती हैं। अब फैंस को दोनों के रिश्ते के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।

Web Title: sushant singh rajput with rumoured girlfriend rhea chakraborty

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे