सुशांत सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम पर आखिरी बार शेयर की थी मां की फोटो, फेसबुक-ट्विटर पर 27 दिसंबर से नहीं डाला था कोई पोस्ट
By सुमित राय | Published: June 14, 2020 03:01 PM2020-06-14T15:01:18+5:302020-06-14T16:40:06+5:30
बॉलीवुड और टीवी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली है।
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली है। 34 वर्षीय अभिनेता ने साल 2013 में फिल्म काई पो चे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और आखिरी बार वह फिल्म छिछोरे में नजर आए थे, जो पिछले साल सितंबर में रिलीज हुई थी।
बताया जा रहा है और सुशांत सिंह राजपूत को बांद्रा स्थित घर में लटका पाया गया। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 25 मार्च को लॉकडाउन लगने के बाद से ही सुशांत अपने घर में अकेले रह रहे थे। सुशांत फेसबुक और ट्विटर पर 27 दिसंबर के बाद एक्टिव नहीं थे, जबकि इंस्टाग्राम पर आखिरी बार उन्होंने 3 जून को अपनी मां की फोटो शेयर की थी।
सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट
सुशांत सिंह ने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट मदर्स डे के दिन डाला था, लेकिन उन्होंने 27 दिसंबर 2019 के बाद से फेसबुक और ट्विटर पर कोई पोस्ट नहीं डाला था।
Right from exploring the local tourist attractions to experiencing the culture from a closer lens, it was just perfect! And what made it better was to get upto 5% cashback every-time I swiped my @mastercardindia@icicibank#TravelWithMastercard#StartSomethingPricelesspic.twitter.com/YO3z865A5a
— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) December 27, 2019
सुशांत सिंह राजपूत का करियर
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्द से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।