सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड को लेकर बोले मुंबई DCP- फांसी से हुई मौत, अभी तक नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु  

By रामदीप मिश्रा | Published: June 14, 2020 06:43 PM2020-06-14T18:43:36+5:302020-06-14T18:43:36+5:30

Sushant Singh Rajput Commits Suicide: सुशांत सिंह राजपूत ने लगभग छह महीने पहले मुंबई में अपने बांद्रा घर को किराए पर लिया था। मकान का किराया 4.5 लाख रुपये प्रति माह था।

Sushant Singh Rajput has died apparently due to hanging but says DCP Abhishek Trimukhe | सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड को लेकर बोले मुंबई DCP- फांसी से हुई मौत, अभी तक नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु  

सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को आत्महत्या कर ली है। (फाइल फोटो)

Highlightsपुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया सुशांत की मौत सुसाइड से ही हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद ही उनकी मौत का सही कारण बताने की बात कही है।

मुंबईः मशहूर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनके आत्महत्या की खबर सुनने के बाद हर कोई स्तब्ध है। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया है। इस बीच मुंबई पुलिस का बयान सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि प्रथम दृष्टया सुशांत की मौत सुसाइड से ही हुई है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई जोन 9 के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु स्पष्ट रूप से फांसी के कारण हुई है, लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद ही उनकी मौत का सही कारण बता सकती है। अब तक, हमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

पुलिस ने दर्ज किया सुशांत सिंह राजपूत के मकान मालिक का बयान

वहीं, पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के मकान मालिक का बयान दर्ज किया है। साथ ही उनके डॉक्टर का भी बयान लिया गया है। इसके अलावा उनके बैंक स्टेटमेंट को देखने के लिए कहा गया है। सुशांत सिंह राजपूत ने लगभग छह महीने पहले मुंबई में अपने बांद्रा घर को किराए पर लिया था। मकान का किराया 4.5 लाख रुपये प्रति माह था। वह एक आर्ट डिजाइनर के साथ रहते थे। सुशांत सिंह राजपूत के शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल ले जाया गया है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा।

सुशांत ने 'किस देश में है मेरा दिल' से किया था डेब्यू

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। 34 वर्षीय अभिनेता ने साल 2013 में फिल्म काई पो चे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और आखिरी बार वह फिल्म छिछोरे में नजर आए थे, जो पिछले साल सितंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह श्रद्धा कपूर के अपोजिट नजर आए थे।

फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से हुए फेमस

इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत ने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।

Web Title: Sushant Singh Rajput has died apparently due to hanging but says DCP Abhishek Trimukhe

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे