सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने की द कपिल शर्मा शो को बैन करने की मांग, जानिए क्या है कारण ?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 25, 2020 02:18 PM2020-08-25T14:18:23+5:302020-08-25T14:25:04+5:30
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनके फैंस के निशाने पर कई कलाकार है। करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, सलमान खान, अनन्या पांडे, सारा अली खान, वरुण धवन समेत कई फिल्मी कलाकार सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के गुस्से का शिकार हो चुके हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जांच अब सीबीआई कर रही है। एक्टर के फैंस को गुस्सा अभी भी सातवें आसमान पर है। सुशांत के फैंस स्टारकिड्स की फिल्मों का बहिस्कार कर रहे हैं। साथ ही नेपोटिज्म पर भी गुस्सा फूट रहा है। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने द कपिल शर्मा शो को बैन करने की मांग की है।
दरअसल इस शो को सलमान खान प्रोड्यूस करते है और यही वजह है कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के फैंस नहीं चाहते है कि इस शो को टीवी पर टेलीकास्ट किया जाए। लगातार अलग अलग तरीके से सोशल मीडिया में बार बार कपिल शर्मा के शो को बैन करने की मांग की जा रही है।
बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार हाल ही में फेसबुक पर एक ग्रुप बनाया गया है। इसमें लोगों से गुजारिश की है कि वो भी 'द कपिल शर्मा शो' को बायकॉट की बात की जा रही है।इस ग्रुप में एक और पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है कि 'डियर एसएसआर फैमिली...आप लोग कृपया इस बात का ध्यान दें कि द कपिल शर्मा शो में सलमान खान को-प्रोड्यूसर है।
हमें उन्हें हर जगह से बायकॉट करना है। सिर्फ उनकी फिल्में ही नहीं बल्कि हर तरह से बैन करना है। तो कृपया आप सभी अबसे द कपिल शर्मा शो को बायकॉट करिए।इस ग्रुप पर 90 हजार से ज्यादा लोग है और सभी लोग सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। हर किसी ने 'द कपिल शर्मा शो' को बैन करने वाले पोस्ट को लाइक और शेयर किया है।
सुशांत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत किस देश में है मेरा दिल से की थी। इस शो में वह हर्षिद चोपड़ा के छोटे भाई प्रीत के रोल में नजर आए थे। इसके बाद सुशांत पवित्र रिश्ता शो में नजर आए थे,इसमें उनका रोल मानव का था। इस शो से ही सुशांत के करियर का असली पहचान मिली थी। कोई पो छे सुशांत की बॉलीवुड की डेब्यू फिल्म थी।