सुशांत के पूर्व असिस्टेंट का दावा- एक्टर का हुआ है मर्डर, इस चीज से घोटा गया गला
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 8, 2020 10:02 AM2020-08-08T10:02:17+5:302020-08-08T10:02:17+5:30
सुशांत सिंह राजपूत केस में आए दिन बड़ी बातें सामने आ रही हैं। अब हाल ही में सुशांत के एक्स असिस्टेंट अंकित आचार्य ने चौंकाने वाला बयान दिया है। अंकित का कहना है कि सुशांत का गला उनके पालतू डॉग फज के पट्टे से घोटा गया है।
सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में हर रोज एक नया मोड़ आता नजर आ रहा है। सुशांत के पिता ने रिया खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, अब इस मामले की जांच भी सीबीआई करेगी। शुक्रवार को पूछताछ के लिए रिया चक्रवर्ती ईडी दफ्तर पहुंचीं। ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला 15 करोड़ रुपये के लेनदेन से संबंधित है और कथित तौर पर यह सुशांत सिंह की 'आत्महत्या' से संबंधित है।
सुशांत सुसाइड केस में हर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। अब सुशांत के पूर्व सहायक अंकित आचार्य ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है अगर ये सच होता है तो इस मामले में एक नया मोड़ आ जाएगा। इससे पहले अंकिता लोखंडे ने कहा था कि सुशांत सुसाइड नहीं कर सकता है।
हिन्दुस्तान की खबर के अनुसार अंकित ने कहा है कि मैं सुशांत के साथ 24 घंटे और सातों दिन रहता था। मैं जितना उन्हें जानता हूं वह कभी अपनी जान खुद नहीं ले सकते। मैंने उनकी डेड बॉडी की तस्वीर कई बार देखी और मुझे लगता है कि सुशांत का मर्डर उनके पालतू डॉग के बेल्ट से किया गया
इतना ही नहीं अंकित ने कहा है कि भले उन्होंने सुसाइड की हो लेकिन उनके गले के निशान कुछ और ही कह रहे हैं। अगर कोई अपनी जान खुद लेता है तो उसके गले पर u शेप के निशान होते हैं लेकिन अगर कोई आपकी हत्या गला दबाकर करता है तो गले पर O का निशान बनता है।
अंकिता का कहना है कि वह इस मामले की सीबीआई जांच होने से बहुत खुश हूं। उनका कहना है कि सुशांत की जिंदगी में रिया चक्रवर्ती के आने के बाद चीजें बदल गई थीं। साल 2019 में सुशांत के बैंक अकाउंट में करीब 30 करोड़ रुपये थे। मैंने जब सुशांत को देखा तो वह एकदम बदल गए थे। उनकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स थे। सुशांत के चेहरे से मुस्कान गायब थी। रिया उनकी सारी चीजें हैंडल करने लगी थीं।
रिया की कॉल डिटेल आई सामने
खबर के अनुसार रिया की एक साल की कॉल डिटेल्स सामने आई है। सुशांत सिंह राजपूत के अलावा श्रुति मोदी को 808 बार कॉल किया गया जबकि सैमुअल मिरांडा को 289 बार फोन किया गया था। इसके साथ ही रिया मे मनोचित्सक से भी बात की है।
रिया ने इंद्रजीत चक्रवर्ती (रिया के पिता) को 1122 बार कॉल किया है। शोविक चक्रवर्ती (भाई) को रिया ने 886 बार कॉल किया है। श्रुति मोदी (सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर व रिया कि मैनेजर) को एक्ट्रेस ने 808 कॉल्स किया। रिया ने संध्या चक्रवर्ती को 537 कॉल किया। सुशांत के दोस्त सैमुअल मिरांडा को फोन 289 बार किया। रिया ने जबकि सुशांत सिंह राजपूत को 137 कॉल्स, 2 मैसेज किया था। खास बात ये है कि रिया ने महेश भट्ट को16 बार कॉल किया था।