सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 महीने हुए पूरे, सीबीआई जांच पर अड़े फैंस और परिवार-जानें अब तक की हर बड़ी अपडेट
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 14, 2020 09:06 AM2020-08-14T09:06:37+5:302020-08-14T10:06:51+5:30
Sushant Singh Rajput Death Mystery Case Update: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने पूरे हो गए हैं, लेकिन अब भी लोग इस गम से बाहर नहीं आ पा रहे हैं-
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज दो महीना पूरा हो गया है। आज से ठीक दो महीने पहले 14 जून को सुशांत ने अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। सुशांत के इस कदम पर किसी ने भी आसानी से भरोसा नहीं किया था। 2 महीने बाद भी लोग इस गम से उभर नहीं पाए हैं। सुशांत के निधन के साथ ही बहुत सारे सवाल भी खड़े हो गए हैं। आइए जानते हैं 2 महीने के अपडेट
सुशांत के निधन के बाद का 2 महीने का पूरा अपडेट
-सुशांत के निधन के बाद से नेपोटिज्म का मुद्दा उठा । करण जौहर, एकता कपूर, यश राज जैसे लोग इसका शिकार हुए । सुशांत के निधन के बाद सामने आया है इन कुछ लोगों ने सुशांत को बैन कर दिया था और उनके साथ से कई फिल्में चली गई थीं।
-सुशांत के निधन के बाद जो सबसे बड़ी बात सामने आई वो थी कि एक्टर काफी दिनों से डिप्रेशन का शिकार थे। उनके घऱ से कुछ दवाइयां आदि भी मिली हैं। लेकिन गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का कहना है कि उन्होंने कुछ दिनों से दवाई लेना बंद कर दिया था। अब फैंस के दिलों में सवाल है कि आखिर सुशांत डिप्रेशन में क्यों थे। वहीं, सुशांत के डिप्रेशन पर भी सवाल हो रहे हैं कि क्या वह वाकई में इसके शिकार थे भी कि नहीं।
- सुशांत के निधन के बाद से फैंस लगातार इस पर बात पर अड़े हैं कि एक्टर के निधन की सीबीआई जांच की जाए। कुछ स्टार्स का भी कहना है कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।इसके लिए बीजेपी नेता सुब्रमणय स्वामी ने एक वकील भी हायर किया है।
-एक्टर के जाने के बाद मुंबई पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की थी। जिनमें यश की मैनेजर से लेकर संजय लीला भंसाली तक शामिल है। पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से 11 घंटे से पूछताछ की थी।
-खास बात ये है कि एक्टर के निधन के बाद अब उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। ये फिल्म 24 जुलाई को हॉटस्टार पर रिलीज हुए। इस फिल्म के ट्रेलर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और फिल्म को फैंस ने खासा पसंद किया।
- एक्टर के जाने के बाद बिहार के उनके गृहनगर में उनके नाम का चौक बनवाया गया है। इस चौक का नाम है सुशांत सिंह राजपूत चौक
- अंकिता लोखंडे सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड हैं लेकिन अंकिता पूरी तरह से टूट गई हैं। अंकिता ने सुशांत के निधन के 1 महीने बाद सोशल मीडिया पर वापसी की थी। जिसके बाद से वह सोशल मीडिया पर लगातार सुशांत के लिए न्याय की मांग करती नजर आ रही हैं।
-अंकिता ने सुशांत के न्याय की मांग करते हुए कई इंटरव्यूज दिए हैं और कहा है कि वह सुसाइड नहीं कर सकते हैं। अंकिता ने कई तरह के दावे किए हैं। अंकिता लगातार सुशांत के पक्ष में नजर आ रही हैं और सीबीआई की मांग कर रही हैं।
- सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी सुशांत के निधन के एक महीने बाद सोशल मीडिया पर वापस आई थीं। रिया ने सुशांत को लेकर इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। इतना ही नहीं रिया ने गृहमंत्री से सीबीआई की जांच की मांग करते हुए खुद को सुशांत की गर्लफ्रेंड बताया था।
-सुशांत के पिता ने एक्टर के निधन के 1 महीने बाद रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज करवाया और एक्ट्रेस पर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया। सुशांत के पिता ने रिया पर कई आरोप लगाए। जिसके बाद बिहार पुलिस रिया से पूछताछ के लिए मुंबई भी गए लेकिन एक्ट्रेस गायब रहीं। अब इस केस की जांच बिहार और महाराष्ट्र दोनों पुलिस कर रही हैं।
-बिहार सरकार ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह इस केस की सीबीआई जांच करवाएं। जिसको केंद्र ने स्वीकार कर लिया । लेकिन जिस सीबीआई की मांग रिया कर रही थीं।वही इसके खिलाफ हो गई हैं।
-रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की इस केस को बिहार से मुंबई ट्रांसफर कर दिया जाए। साथ ही इस केस में सीबीआई की जरुरत नहीं है। अब सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्ष को सुन लिया है और इस पर आखिरी फैसला आना है कि केस की सीबीआई जांच की जाएगी कि नहीं।
- वहीं रिया पर सुशांत के पैसों का हेरफेर का आरोप लगा है। जिसके बाद से ईडी भी जबरदस्त एक्शन में है। ईडी रिया और उनके परिवार समेत कई बड़े लोगों से इस मामले में पूछताछ कर चुकी है और कर रही है।
-सुशांत के सुसाइड केस में रिया और उनके परिवार के अलावा सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी भी शक के घेरे में हैं।
- इस केस पर अब बहुत ही ओछी राजनीति भी की जा रही है। महाराष्ट्र सरकार के द्वारा सुशांत और उनके परिवार पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं।
-सुशांत के निधन से उनका परिवार और फैंस पूरी तरह से टूट गए हैं। दो महीने बाद भी हर कोई लगातार सोशल मीडिया पर एक्टर को याद कर रहे हैं। साथ ही कई ऐसे सेलेब्स भी हैं जो सुशांत के निधन से दुख में हैं।