कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने बॉलीवुड पर साधा निशाना, कहा-सुशांत सिंह राजपूत से 6 महीने में छीन ली गईं थीं 7 फिल्में

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 17, 2020 10:29 AM2020-06-17T10:29:59+5:302020-06-17T10:37:02+5:30

बॉलीवुड इंडस्ट्री के चहेते एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में हैं। हर किसी के मन में सवाल उठ रहा है कि उन्होंने खुदकुशी जैसा कदम क्यों उठाया

sushant singh rajput death sanjay nirupam alleges actor lost 7 films | कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने बॉलीवुड पर साधा निशाना, कहा-सुशांत सिंह राजपूत से 6 महीने में छीन ली गईं थीं 7 फिल्में

सुशांत को लेकर संजय निरुपम ने बॉलीवुड पर साधा निशाना (ट्विटर फोटो)

Highlightsसुशांत को पवित्र रिश्ता सीरियल से असली फेम मिला थासुशांत को आखिरी बार फैंस ने छिछोरे फिल्म में देखा था

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने महज 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। सुशांत के अचानक चले जाने से हर कोई दुखी है। एक्टर ने अपने ही घर पर सुसाइड की। सुशांत ने अपने छोटे से करियर में एक से एक नायाब फिल्मों में काम किया था। अब सुशांत के जाने के बाद हर कोई सवाल कर रहा है कि एक्टर ने ये कदम क्यों उठाया।  इस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने भी इस हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है।

संजय निरुपम ने ट्वीट कर लिखा, "छिछोरे हिट होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने 7 फिल्में साइन की थी। छह महीने में उसके हाथ से सारी फिल्में निकल गई थीं। क्यों? फिल्म इंडस्ट्री की निष्ठुरता एक अलग लेवल पर काम करती है। इसी निष्ठुरता ने एक प्रतिभावान कलाकार को मार डाला। सुशांत को विनम्र श्रद्धांजलि।'' हालांकि, संजय ने उन 7 फिल्मों के नाम का खुलासा नहीं किया और न ही बताया कि फिल्में किस प्रोडक्शन हाउस के अंडर में बन रही थी।


सुशांत सिंह राजपूत का करियर

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड की। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी।

इस सीरियल के किया था डेब्यू

सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे।

धोनी के रोल से ज्यादा चर्चा में आए

सुशांत सिंह राजपूत ने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।
 

Web Title: sushant singh rajput death sanjay nirupam alleges actor lost 7 films

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे