सुशांत सिंह राजपूत के निधन को हुआ 1 महीना पूरा, सीबीआई जांच पर अड़े फैंस-जानें अब तक के अपडेट
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 14, 2020 07:04 AM2020-07-14T07:04:27+5:302020-07-14T07:04:27+5:30
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना हो गया है, लेकिन अब भी लोग इस गम से बाहर नहीं आ पा रहे हैं-
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज एक महीना पूरा हो गया है। आज से ठीक एक महीने पहले 14 जून को सुशांत ने अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। सुशांत के इस कदम पर किसी ने भी आसानी से भरोसा नहीं किया था। सुशांत के निधन के साथ ही बहुत सारे सवाल भी खड़े हो गए हैं। आइए जानते हैं 1 महीने के अपडेट
सुशांत के निधन के 1 महीने पर अपडेट
-सुशांत के निधन के बाद से नेपोटिज्म का मुद्दा उठा है। करण जौहर, एकता कपूर, यश राज जैसे लोग इसका शिकार हुए हैं। सुशांत के निधन के बाद सामने आया है इन कुछ लोगों ने सुशांत को बैन कर दिया था और उनके साथ से कई फिल्में चली गई थीं।
-सुशांत के निधन के बाद जो सबसे बड़ी बात सामने आई वो थी कि एक्टर काफी दिनों से डिप्रेशन का शिकार थे। उनके घऱ से कुछ दवाइयां आदि भी मिली हैं। लेकिन गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का कहना है कि उन्होंने कुछ दिनों से दवाई लेना बंद कर दिया था। अब फैंस के दिलों में सवाल है कि आखिर सुशांत डिप्रेशन में क्यों थे।
- सुशांत के निधन के बाद से फैंस लगातार इस पर बात पर अड़े हैं कि एक्टर के निधन की सीबीआई जांच की जाए। कुछ स्टार्स का भी कहना है कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।इसके लिए बीजेपी नेता सुब्रमणय स्वामी ने एक वकील भी हायर किया है।
-एक्टर के जाने के बाद पुलिस लगातार अलग अलग लोगों से पूछताछ कर रही है। जिनमें यश की मैनेजर से लेकर संजय लीला भंसाली तक शामिल है। पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से 11 घंटे से पूछताछ की थी। अब तक 33 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है।
-सुशांत के निधन से फैंस पूरी तरह से टूट गए हैं। एक महीने बाद भी फैंस लगातार सोशल मीडिया पर एक्टर को याद कर रहे हैं। साथ ही कई ऐसे सेलेब्स भी हैं जो सुशांत के निधन से दुख में हैं।
-खास बात ये है कि एक्टर के निधन के बाद अब उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म 24 जुलाई को हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म के ट्रेलर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।
- एक्टर के जाने के बाद बिहार के उनके गृहनगर में उनके नाम का चौक बनवाया गया है। इस चौक का नाम है सुशांत सिंह राजपूत चौक
- अंकिता लोखंडे सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड हैं लेकिन अंकिता पूरी तरह से टूट गई हैं। अंकिता 14 जून से सोशल मीडिया से गायब हैं। एक्ट्रेस सुशांत के निधन पर मुंबई उनके घर गई थीं, साथ ही वह पटना भी उनके परिवार से मिलने गई थीं। रिया चक्रवर्ती भी 14 जून से सोशल मीडिया से गायब हैं लेकिन अब हाल ही में रिया ने सुशांत के साथ ही व्हाट्सअप फोटो लगाई है।