सुशांत सिंह राजपूत ने दुनिया को कहा अलविदा, पुलिस बहनों, परिवार के सदस्यों और दोस्तों से कर रही है पूछताछ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 14, 2020 04:47 PM2020-06-14T16:47:52+5:302020-06-14T22:09:06+5:30

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, अभी तक इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

sushant singh rajput-death news suicide latest news in hindi | सुशांत सिंह राजपूत ने दुनिया को कहा अलविदा, पुलिस बहनों, परिवार के सदस्यों और दोस्तों से कर रही है पूछताछ

सुशांत सिंह निधन (सोशल मीडिया फोटो)

Highlightsसुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।सुशांत सिंह राजपूत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।सुशांत ने सबसे ज्यादा चर्चा धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म से बटोरी थी।

सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। वे 34 साल के थे, सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे। उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए।

लाइव अपडेट

- मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि वह आर्थिक, पेशेवर या व्यक्तिगत परेशानी से गुजर रहे थे। उनके करीबी दोस्तों और जानकारों से सवाल करने पर ही इसका पता चल सकेगा। हम उनकी बहनों, परिवार के अन्य सदस्यों और दोस्तों से पूछताछ कर रहे हैं।

- पुलिस को दिए बयान में सुशांत सिंह राजपूत के क्रिएटिव मैनेजर और मैनेजर ने बताया कि एक्टर कुछ समय से डिप्रेशन में थे, लेकिन इसके लिए वह ना तो मेडिटेशन कर रहे थे और ना ही किसी तरह की दवाएं ले रहे थे। 

- राहुल गांधी ने सुशांत सिंह राजपूत को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। राहुल ने लिखा, 'सुशांत के निधन का सुनकर दुख हुआ। एक बेहतरीन एक्टर बहुत जल्दी चला गया। परिवार, दोस्तों और फैंस के साथ मेरी संवेदनाएं।'

-खबर के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने पुलिस को बयान दिया है कि अभिनेता को पैसे की कोई दिक्कत नहीं थी। सुशांत पर कोई कर्ज नहीं था। वहीं पुलिस अभिनेता के बैंक अकाउंट को भी खंगालेगी। वहीं पुलिस सुशांत के लैपटॉप और मोबाइल को भी जांच रही है।

-बॉलीवुड फिल्ममेकर मुकेश भट्ट (Mukesh Bhatt) ने चौंकाने वाला इशारा किया है। बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम के मुताबिक, मुकेश भट्ट ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा है, 'मुझे एहसास हो रहा था कि ऐसा कुछ होने वाला है। उनसे मेरी बातचीत के दौरान, मुझे लगा कुछ गड़बड़ है, हम लोग सड़क 2 में एक साथ काम करने पर बात कर रहे थे।

-सुशांत सिंह राजपूत नवंबर में शादी करने वाले थे और परिवार शादी के लिए मुंबई जाने के लिए तैयार था। यह जानकारी सुशांत के चचेरे भाई ने कही है। 

-कोरोना काल में किसी भी शव का पोस्टमॉर्टम से पहले कोविड टेस्ट किया जाता है। ऐसे ही सुशांत सिंह राजपूत के स्वैब लिया गया है और अब उसको टेस्टिंग लैब भेजा जाएगा। बता दें कि अगर सुशांत की रिपोर्ट कोविड 19 पॉजिटिव आती है तो फिलहाल पोस्टमॉर्टम नहीं किया जाएगा।

-

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने कहा है कि एक्टर का पार्थिव शरीर पटना ले जाया जाएगा. वहीं अंतिम संस्कार होगा. सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड पर मुंबई पुलिस ने फिलहाल किसी साजिश की आशंका से इनकार किया है. पुलिस को अभी तक सुशांत के घर से कोई सुसाईड नोट नहीं मिला है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत को आखिरी बार सुबह 10 बजे देखा गया था। 10 बजे के आसपास सुशांत जूस लेकर अपने कमरे में चले गए थे। वहीं इसके बाद वो कमरे से बाहर नहीं आए। करीब 12 बजे जब उनका गेट खटखटाया गया तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इसके साथ ही कॉल का भी जवाब नहीं दिया। इसके बाद दरवाजे को तोड़ने की भी कोशिश की गई। लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद चाबी बनाने वाले शख्स से दरवाजे की चाबी बनवाकर, गेट खोला गया। दरवाजा खोलते ही सुशांत कमरे में फांसी पर लटके नजर आए।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का पार्थिव शरीर मुंबई के डॉ. आरएन कूपर म्यूनिसिपल जनरल अस्पताल में पहुंच गया है। जहां पर उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक जाहिर किया है। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारत के राइजिंग स्टार सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। फिल्मों और टीवी में निभाए आपके किरदारों को हमेशा याद रखा जाएगा। आपके परिवार और दोस्तों को इस दुख से जूझने की शक्ति मिले। 

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर पीएम मोदी ने भी दुख जाहिर किया है। पीएम ने अपने ट्वीट में कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत....एक युवा अभिनेता का यू चले जाना बेहद दुखद है। मनोरंजन के जगत में उनकी तरक्की कई लोगों के लिए प्रेरक है। सुशांत के निधन से हैरान हूं। सुशांत के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।'


अभिनेत्री दिशा पाटनी ने भी सुशांत सिंह राजपूत के लिए दुख जाहिर किया है। अपने पोस्ट के साथ दिशा ने कोई भी कैप्शन नहीं लिखा है। दिशा ने सुशांत के साथ अपनी तस्वीर साझा की है।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के साथ ही फैंस को अभिनेता के बड़े पर्दे पर निभाए महेंद्र सिंह धोनी के किरदार की याद आ रही है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई पोस्ट देखने को मिल रहे हैं।

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। याद दिला दें कि हाल ही में सुशांत की मैनेजर दिशा की भी मौत हो गई थी। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया था कि दिशा की मौत कोई साजिश थी या फिर आत्महत्या।

सुशांत सिंह राजपूत का करियर

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्द से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।

Web Title: sushant singh rajput-death news suicide latest news in hindi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे