सुशांत सुसाइड केस में सामने आए महाराष्ट्र के पूर्व CM फड़नवीस, कहा- सीबीआई के खिलाफ है राज्य सरकार...मनी लॉन्ड्रिंग का केस हो दर्ज
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 31, 2020 01:42 PM2020-07-31T13:42:27+5:302020-07-31T13:53:46+5:30
देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि इस मामले में गलतफहमी और मनी लॉन्ड्रिंग का एंगल भी सामने आया है, इसलिए ED कम से कम एक ईसीआईआर दर्ज कर सकती है
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में हर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत की सुसाइड एक मिस्ट्री बनती जा रही है।सुशांत के परिवार ने हाल ही में रिया चक्रवर्ती पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं लगातार फैंस और अब एक्टर का परिवार इस सुसाइड की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है।
वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस (Devendra Fadnavis) ने ट्वीट कर कहा कि मामले की जांच CBI को सौंपने को लेकर एक विशाल जन भावना है लेकिन राज्य सरकार इसके खिलाफ है। हालांकि मामले में ED मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर सकती है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में गलतफहमी और मनी लॉन्ड्रिंग का एंगल भी सामने आया है, इसलिए ED कम से कम एक ईसीआईआर दर्ज कर सकती है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार इस मामले को CBI को सौंपने से पहले ही इनकार कर चुकी है।
सुशांत के दोस्त का दावा
सुशांत के करीबी दोस्त महेश शेट्टी ने भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। महेश वही हैं जिसको सुशांत ने आखिरी बार फोन किया था।सभी को पता है सुसाइड से कुछ पहले ही सुशांत ने महेश को फोन किया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया था। अब उन्होंने बताया कि रिया से रिलेशनशिप में आने के बाद से ही सुशांत सिंह राजपूत ने अपने दोस्तों से मिलना जुलना कम कर दिया था। इतना ही नहीं खुद रिया भी सुशांत के दोस्तों से बात नहीं किया करती थी।
खबर के अनुसार रिया को सुशांत का बहनों से बात करना पसंद नहीं था, इतना ही नहीं रिया के कहने पर ही सुशांत ने अपना स्टाफ बदला था। रिया ने ही सुशांत को उनके दोस्तों से दूर करने उनको और लोगों से मिलवाना शुरू किया था। रिया के कहने पर ही सुशांत जहां रह रहे थे वो घर लिया था। महेश के इस तरह के ये खुलासे अब रिया को फिर से कठघरे में खड़ा कर दिया है।