सुशांत सिंह राजपूत थे बिहार के बेटे, जानिए उनका पटना और पूर्णिया कनेक्शन

By रामदीप मिश्रा | Published: June 14, 2020 05:07 PM2020-06-14T17:07:45+5:302020-06-14T17:07:45+5:30

Sushant Singh Rajput commits suicide: सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी।

sushant singh rajput bihar connection, he committed suicide today | सुशांत सिंह राजपूत थे बिहार के बेटे, जानिए उनका पटना और पूर्णिया कनेक्शन

सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को आत्महत्या कर ली है। (फाइल फोटो)

Highlightsबॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मौत को गले लगा लिया।सुशांत सिंह बिहार की राजधानी पटना जिले से आते थे।

मुंबईः मशहूर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मौत को गले लगा लिया, जिसका बाद बॉलीवुड लेकर हर को स्तब्ध है। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से डिप्रेशन के शिकार थे। सुशांत सिंह बिहार की राजधानी पटना जिले से आते थे। उनका पैतृक आवास पूर्णिया जिले में है। उन्होंने पटना के राजीवनगर में रहकर पढ़ाई की थी। उन्होंने 10वीं कक्षा की पढ़ाई सेंट कैरेंस हाईस्कूल स्कूल की। इसके बाद वह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पढ़ने आए थे। 

सुशांत सिंह ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उनकी दिलचस्पी एक्टिंग की तरफ थी और उन्होंने अपने करियर के लिए एक्टिंग का ही चुनाव किया और इंजीनियरिंग को छोड़ दिया। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं। उनकी 4 बहनें भी हैं। 

पटना स्थित सुशांत सिंह के घर के बाहर जमा हुई भीड़ 

सुशांत सिंह के आत्महत्या करने के बाद पटना स्थित उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारी संख्या में लोग उनके घर के बाहर एकत्रित हुए हैं। 34 वर्षीय अभिनेता ने साल 2013 में फिल्म काई पो चे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और आखिरी बार वह फिल्म छिछोरे में नजर आए थे, जो पिछले साल सितंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह श्रद्धा कपूर के अपोजिट नजर आए थे।

सुशांत सिंह 'किस देश में है मेरा दिल' नाम सीरियल से किया था डेब्यू

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे।

फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से हुए फेमस

इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत ने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।

Web Title: sushant singh rajput bihar connection, he committed suicide today

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे