सनी लियोन बनीं 'मिसेज इंडिया', बिना घड़ी के हुईं गायब- देखें Video
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 4, 2020 11:22 AM2020-03-04T11:22:21+5:302020-03-04T11:22:39+5:30
सनी लियोन (Sunny Leone) अपने सोशल मीडिया पर फैन्स के लिए हमेशा कुछ नया लेकर आती हैं, सनी लियोन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है
सनी लियोन लियोन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ लेकर आती रहती हैं।सनी अपने फैंस के लिए वीडियो और फोटो जमकर पोस्ट करती रहती हैं। अब सनी ने अपने इंस्टाग्राम (Sunny Leone Instagram) एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह गायब होती नजर आ रही हैं।
सनी ने हाल ही में मिस्टर इंडिया वाले अंदाज का एक वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर सनी के गायब होने वाले अंदाज को खासा पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं सनी के वीडियो को देखकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी कर रहे हैं।
खास बात ये है कि सनी लियोन को गायब होने के लिए किसी घड़ी की जरूरत नहीं है बल्कि वह एक रिंग के जरिये गायब हो रही हैं। सनी लियोन (Sunny Leone Video) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'अब मुझे गायब होने के लिए किसी घड़ी की जरूरत नहीं रही। सनी लियोन मिसेज इंडिया...मोगैंबो खुश होगा क्या।
दरअसल सनी ये करतब एक एप के जरिए करती नजर आ रही हैं। वह किसी एप के जरिए खुद को यूं गायब करती नजर आ रही हैं। सनी का ये इंस्टाग्राम का वीडियो काफी फैंस को भा गया है और अब तक से चार लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
सनी ने अपने 2012 में पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद सनी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं सनी कई फिल्मों के गानों में भी अपने जल्वे बिखेर चुकी हैं। फिल्म 'रईस' में उन्होंने 'लैला' सॉन्ग से खूब धमाल मचाया था।