शादी के बाद दीपिका को छोड़ ये किसके साथ बाथटब में पहुंचे रणवीर सिंह, वीडियो हुआ वायरल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 12, 2018 10:02 AM2018-12-12T10:02:36+5:302018-12-12T10:02:36+5:30
रणवीर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सुनील ग्रोवर अलाउद्दीन खिलजी बने हुए हैं तो रणवीर सिंह मलिक काफूर का किरदार निभा रहे हैं।
अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल में शादी की है। अब दोनों शादी के बाद अपने अपने काम पर वापस आ गए हैं। ऐसे में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर 15 दिसंबर से छोटे परदे पर लौट रहे हैं और धमाका करने को तैयार हैं। जहां रणवीर अपनी आगामी फिल्म सिंबा के प्रमोशन के लिए पहुंचे हैं।
इस दौरान रणवीर ने सुनील के साथ जमकर बाथटब में मस्ती की है। रणवीर सिंहसुनील ग्रोवर कॉमेडी शो कानपुर वाले खुरानाज में पहुंचेगे जहां वह सुनील के साथ बाथटब में पूरी मस्ती के मूड में नजर आएगे। वह पद्मावत के गाने पर वह सुनील के साथ मगन होकर डांस करते आए हैं।
रणवीर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सुनील ग्रोवर अलाउद्दीन खिलजी बने हुए हैं तो रणवीर सिंह मलिक काफूर का किरदार निभा रहे हैं। दोनों इस वीडियो में जमकर मस्ती कर रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में फैंस कह रहे हैं कि दीपिका को छोड़कर सुनील के साथ रणवीर बाथटब में ये क्या कर रहे हैं।
रणवीर सिंह, सारा अली खान और रोहित शेट्टी 'कानपुर वाले खुरानाज' के सेट पर अपनी फिल्म 'सिम्बा' को प्रमोट करने पहुंचे थे। सुनील ग्रोवर ने रणवीर सिंह के साथ जमकर मस्ती की और 'बिन्ते दिल' सॉन्ग पर दोनों की केमिस्ट्री तो देखने वाली थी। अब वीडियो सामने आने के बाद फैंस के बीच इस शो के ऑन एयर होने का शिद्दत से इंतजार है। ये शो 15 दिसंबर से स्टार प्लस पर आएगा।