शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान का ग्लैमरस Video हुआ वायरल, दिखाया ऐसा अंदाज कि फैन्स के उड़ जाएंगे होश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 4, 2020 11:29 AM2020-07-04T11:29:35+5:302020-07-04T11:36:49+5:30

सुहाना खान (Suhana Khan) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स उस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं

suhana khan latest video shows her glamorous style | शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान का ग्लैमरस Video हुआ वायरल, दिखाया ऐसा अंदाज कि फैन्स के उड़ जाएंगे होश

सुहाना खान का वीडियो हुआ वायरल (फाइल फोटो)

Highlightsशाहरुख की बच्चों मे सोशल मीडिया पर उनकी बेटी सुहाना को काफी पसंद किया जाता है।हाल ही में सुहाना का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बच्चे सुहाना खान (Suhana Khan), अबराम खान और आर्यन खान सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। बॉलीवुड में एंट्री किए बिना ही सोशल मीडिया पर इनके चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। शाहरुख की बच्चों मे सोशल मीडिया पर उनकी बेटी सुहाना को काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में सुहाना का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्टार किड अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाती नजर आ रही हैं।

सुहाना ने  वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में सुहाना की ग्लैमरस अदाएं देखने को मिल रही हैं। बता दें, कुछ दिनों पहले ही सुहाना खान 20 साल की हुईं हैं। अपने बर्थडे पर भी सुहाना ने काफी ग्लैमरस फोटो शेयर की थीं।

ऐसे में अब अपने नए वीडियो से सुहाना खान (Suhana Khan)अपने अंदाज से लाखों फैन्स को दीवाना बना रही हैं। उनके इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में सुहाना क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं, साथ ही उनके बाल उनकी खूबसूरती में और भी चार चांद लगा रहे हैं।

बता दें, लॉकडाउन में सुहाना खान के वीडियो अकसर वायरल होते रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस का यह वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है।  सुहाना ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम सार्वजनिक कर लिया है। सुहाना ने फैंन को देखने हुए अपने अकाउंट को सार्वजनिक और वेरीफाई करवा लिया है। इसलिए उसके फैन क्लबों को कोई और नुकसान नहीं हुआ। 

सुहाना इन दिनों विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। सुहाना आए दिन सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती हैं। उनकी ये फोटो फैंस के बीच छा भी जाती हैं। लेकिन कई बार सुहाना फोटोज के कारण बुरी तरह से ट्रोल भी हो जाती हैं। कुछ यूजर्स उन्हें फीमेल शाहरुख खान तक बुला चुके हैं। शायद यही कारण है कि सुहाना ने ये कदम उठाया है।

सुहाना की पहली शार्ट फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू रिलीज हो गई है। इस दस मिनट की फिल्म में सुहाना ने एक्टिंग टैलेंट से लोगों को प्रभावित किया।  इस फिल्म की कहानी  10 मिनट की थी। इसमें एक यंग कपल के इर्द गिर्द की कहानी थी। दो दिन के रोड ट्रिप में यह कपल अपने रिलेशनशिप की सच्चाई को फेस करता है।

Web Title: suhana khan latest video shows her glamorous style

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे