19 साल की हुईं शाहरुख खान की लाडली सुहाना, हॉटनेस में देती हैं बड़ी-बड़ी स्टार्स को मात
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 22, 2019 10:14 AM2019-05-22T10:14:05+5:302019-05-22T10:14:25+5:30
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का आज जन्मदिन है। सुहाना अपनी अदाओं से अभी से फैंस को दीवाना करती हैं।
Highlightsलंदन में पढ़ाई कर रही सुहाना आज 19 साल की हो गई हैंसोशल मीडिया पर अपनी फोटोज के कारण सुहाना अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का आज जन्मदिन है। सुहाना आज 19 साल की हो गई हैं। शाहरुख की लाडली सुहाना का जन्म 22 मई 2000 को हुआ था। स्टारकि़ड्स में सुहाना सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं। वह हॉटनेस में हर किसी को मात देती हैं।
19 साल की सुहाना किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है जिस कारण से कई बार वह ट्रोलर्स के हत्थे भी चढ़ जाती हैं। सुहाना का ग्लैमर्स अंदाज आए दिन फैंस को देखने को मिल जाता है। अगर सुहाना के फैंशन सेंस की बात की जाए तो वह बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को भी मात देता है।
सुहाना का फैशन सेंस काफी अच्छा है और वो चाहे वेस्टर्न ड्रेस पहनें या इंडियन सभी में बेहत खूबसूरत लगती हैं। शाहरुख और गौरी की सुहाना अकेली बेटी है। इन दिनों वह लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। सुहाना एक्टिंग की पढ़ाई भी यहां कर रही हैं। फैंन फॉलोइंग की बात की जाए तो अब तक उन्होंने इंडस्ट्री में एंट्री नहीं की है लेकिन सोशल मीडिया पर उनके कई फैन पेज हैं।
शाहरुख ने सुहाना के फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री के बारे में कहा था कि वो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही बॉलीवुड में एंट्री करेंगी। 3-4 साल तक एक्टिंग सीखने का बाद सुहाना बॉलीवुड में अपने कदम रखेंगी। ये कहना गलत नहीं होगा कि हॉटनेस में सुहाना कई स्टार्स को मात देती हैं।