नोरा फतेही के साथ राजकुमार राव ने हिलाया 'कमरिया', रिलीज हुआ 'स्त्री' का ये डांसिंग सॉन्ग
By विवेक कुमार | Published: August 9, 2018 04:11 PM2018-08-09T16:11:37+5:302018-08-09T16:11:37+5:30
स्त्री हॉरर कॉमेडी ड्रामा है। जिसका डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया है और फिल्म का निर्माण दिनेश विजान, राज और डीके ने मिलकर किया है।
मुंबई, 9 अगस्त: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' का एक और गाना रिलीज हो चुका है। इस गाने में राजकुमार राव, नोरा फतेही के साथ कमर हिलाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने के बोल हैं 'कमरिया'। जिसे आस्था गिल, सचिन संघवी, जिगर और दिव्या कुमार ने मिलकर गाया है। इसे म्यूजिक सचिन-जिगर ने दिया है। नोरा का यह 'कमरिया' एक डांसिंग नंबर है। वैसे इसके अलावा नोरा फिल्म 'सत्यमेव जयते' के 'दिलबर' सॉन्ग की वजह से भी काफी सुर्खियों में हैं।
बता दें कि फिल्म 'स्त्री' का डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया है और फिल्म का निर्माण दिनेश विजान, राज और डीके ने मिलकर किया है। स्त्री हॉरर कॉमेडी ड्रामा है। फिल्म 'स्त्री' की कहानी कर्नाटक की 90 के दशक की एक घटना पर आधारित है। वैसे यह पहली बार है जब राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पर्दे पर नजर आएगी। ये फिल्म 31 अगस्त 2018 को रिलीज होने वाली है।
बता दें कि फिल्म 'स्त्री' की कहानी 90 के दशक की है। ऐसा कहा जाता है कि कर्नाटक के एक गांव में रात के समय एक चुड़ैल घूमती थी। जो गाँव में रहने वाले सभी लोगों के घर का दरवाजा खटखटाती थी और जो भी दरवाजा खोलता उसकी फ़ौरन मौत हो जाती थी। उस चुड़ैल से बचने के लिए लोगों ने अपने घरों की दीवारों पर 'कल आना' लिखना शुरू कर दिया था।
फिल्म ट्रेलर में भी गांव की हर एक दीवार पर ये लिखा दिख रहा था- 'ओ स्त्री यहां कल आना।' साथ ही गांव के मर्दों को डरा-सहमा सा दिखाया गया।