Stree: 'स्त्री' के चक्कर में पड़े राजकुमार राव, कहा-'मिलेगी मिलेगी'

By विवेक कुमार | Published: August 2, 2018 03:40 PM2018-08-02T15:40:29+5:302018-08-02T15:40:29+5:30

'स्त्री' का डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया है और फिल्म का निर्माण दिनेश विजान, राज और डीके ने मिलकर किया है।

Stree Movie Song Milegi Milegi out, Rajkummar Rao and Shraddha Kapoor | Stree: 'स्त्री' के चक्कर में पड़े राजकुमार राव, कहा-'मिलेगी मिलेगी'

Stree: 'स्त्री' के चक्कर में पड़े राजकुमार राव, कहा-'मिलेगी मिलेगी'

मुंबई, 2 जुलाई: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' का पहला गाना रिलीज रिलीज हो चुका। गाने के बोल हैं मिलेगी-मिलेगी। जिसे मीका सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है । इस गाने में श्रद्धा और राजकुमार राव जबरदस्त डांस करते हुए दिख रहे हैं। वहीं इस गाने में पंकज त्रिपाठी भी नजर आ रहे हैं।  गाने में श्रद्धा कपूर टॉप के साथ लुंगी स्टाइल कपड़े पहने हुई हैं तो वहीं राजकुमार राव रजवाड़ी ड्रेस में नजर आ रहे हैं। गाने के रिलीज होते ही इसे 1 लाख से भी ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं।
 
बता दें कि फिल्म स्त्री का डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया है और फिल्म का निर्माण दिनेश विजान, राज और डीके ने मिलकर किया है। स्त्री हॉरर कॉमेडी ड्रामा है। फिल्म 'स्त्री' की कहानी कर्नाटक की 90 के दशक की एक घटना पर आधारित है। वैसे यह पहली बार है जब राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पर्दे पर नजर आएगी। ये फिल्म 31 अगस्त 2018 को रिलीज होने वाली है।

बता दें कि फिल्म 'स्त्री' की कहानी 90 के दशक की है। ऐसा कहा जाता है कि कर्नाटक के एक गांव में रात के समय एक चुड़ैल घूमती थी। जो गाँव में रहने वाले सभी लोगों के घर का दरवाजा खटखटाती थी और जो भी दरवाजा खोलता उसकी फ़ौरन मौत हो जाती थी। उस चुड़ैल से बचने के लिए लोगों ने अपने घरों की  दीवारों पर 'कल आना' लिखना शुरू कर दिया था। 

फिल्म ट्रेलर में भी गांव की हर एक दीवार पर ये लिखा दिख रहा था- 'ओ स्त्री यहां कल आना।' साथ ही गांव के मर्दों को डरा-सहमा सा दिखाया गया। 

Web Title: Stree Movie Song Milegi Milegi out, Rajkummar Rao and Shraddha Kapoor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे