11वें दिन भी जारी है राजकुमार राव की 'स्त्री' का जादू, ये रही अब तक की कमाई

By विवेक कुमार | Published: September 11, 2018 11:43 AM2018-09-11T11:43:35+5:302018-09-11T11:55:29+5:30

Stree Movie Day 11 Box office Collection: अमर कौशिक की इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी अच्छे रिव्यू दिए हैं। फैन्स को भी ये फिल्म काफी पसंद आ रही है।

Stree day 11 box office collection know the latest earning reports in India | 11वें दिन भी जारी है राजकुमार राव की 'स्त्री' का जादू, ये रही अब तक की कमाई

11वें दिन भी जारी है राजकुमार राव की 'स्त्री' का जादू, ये रही अब तक की कमाई

मुंबई, 11 सितम्बर: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। अमर कौशिक की इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी अच्छे रिव्यू दिए हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के अनुसार 'स्त्री' ने सिनेमाघरों में अपने पहले वीक में 60.39 करोड़ कमाए। 

फिल्म ने दूसरे वीक शुक्रवार को 4.39 करोड़, शनिवार को 7. 63 करोड़, रविवार को 9.88 करोड़ और सोमवार को 3.31 करोड़ की कमाई की. अब तक फिल्म ने अपने खाते में कुल 85. 60 करोड़ जमा कर लिए हैं। 

'स्त्री' फिल्म को 1950 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं इस फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी राज और डी के ने लिखी है।


अगर 'स्त्री' के बारे में बात करें तो फिल्म की कहानी चंदेरी गांव की है। जहां एक 'स्त्री' का काला साया मंडराता है। गांव में इस स्त्री के भूत का खौफ इतना ज्यादा है कि घर के सभी दीवारों पर 'ओ स्त्री कल आना' लिखा होता है। गांव वालों का मानना है कि हर साल पूजा के अवसर पर ये स्त्री आती है और गांव के पुरषों को उठा ले जाती है। वहीं इस फिल्म में राजकुमार राव लेडिज टेलर विकी के किरदार में नजर आते हैं। गांव में विकी के दो जिगरी दोस्त भी हैं बिट्टू (अपारशक्ति खुराना) और जनक (अभिषेक बनर्जी)।

एक दिन विकी के जिन्दगी में अचानक श्रद्धा कपूर की एंट्री होती है। लेकिन श्रद्धा के आते ही गांव के आदमियों का गायब होने का सिलसिला शुरू हो जाता है। विकी के दोस्तों को शक है कि ये स्त्री(भूत) और कोई नहीं श्रद्धा कपूर ही है। ये शक और भी ज्यादा गहरा हो जाता है जब विकी का जिगरी दोस्त जनक, स्त्री का अगला शिकार बनता है। जिसके बाद शक की पूरी सूई श्रद्धा की तरफ जाती है। फिर शुरू होती है 'स्त्री' से छुटकारा पाने की खोज जिसमें विकी का साथ पंकज त्रिपाठी देते हैं। जिसके बाद कहानी कई ट्विस्ट और टर्न लेती है जो आपको डराती और गुदगुदाती है। 

English summary :
Stree Movie Day 11 Box office Collection: Rajkumar Rao and Shraddha Kapoor's movie 'Stree' are constantly earning good at the box office. Critics have also given a good review of Amar Kaushik's film. According to Trade analyst Taran Adarsh, 'Stree' earned 60.39 crores in its first week of cinemas.


Web Title: Stree day 11 box office collection know the latest earning reports in India

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे