Video श्रीदेवी ने ऐसे मनाया था अपना आखिरी जन्मदिन, वायरल वीडियो देखकर इमोशनल हो जाएंगे आप
By मेघना वर्मा | Published: February 11, 2019 03:41 PM2019-02-11T15:41:05+5:302019-02-11T15:41:05+5:30
श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुआ था। यहां वो अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने के लिए गई थीं।
बॉलीवुड कीचांदनी और चुलबुली एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही हम सभी को अलविदा कह गई हों मगर उनकी यादें हमेशा ही हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी। फैन्स से लेकर बॉलीवुड कलाकार तक श्रीदेवी की यादें सभी के जहन में तरो-ताजा हैं। हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें श्रीदेवी अपना आखिरी जन्मदिन मनाते दिख रही हैं।
वायरल हो रहा है वीडियो
श्रीदेवी का वायरल हो रहा ये वीडियो उनके आखिरी जन्मदिन का बताया जा रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या, टीना अंबानी, रानी मुखर्जी, रेखा, शबाना आजमी और रेखा जैसी बड़ी अदाकार दिखाई दे रही हैं। जो श्रीदेवी का बर्थडे सॉन्ग गाती दिख रही हैं।
श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुआ था। यहां वो अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने के लिए गई थीं। उनका निधन बाथटब में डूबने से हुआ था। उनके निधन के वक्त पति बोनी दुबई ही मौजूद थे।
फिल्म जीरो में आई थीं नजर
श्रीदेवी के गुजरने के बाद उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' रिलीज हो चुकी है। फिल्म में उनका हद से हद 1 मिनट का रोल होगा जिसमें कुल तीन सीन करीब हैं। लेकिन फिर भी श्री देवी के चाहने वालों के लिए उनका इस फिल्म के जरिए आखिरी बार पर्दे पर नजर आना किसी सौगात से कम नहीं होगा।