...जब 16 साल के सोनू निगम ने गाया था महाभारत का टाइटल सॉन्ग, 31 साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 7, 2020 01:41 PM2020-05-07T13:41:32+5:302020-05-07T13:41:32+5:30
सोनू निगम ने अपना 30 साल पुराना वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे लाइव ऑडियंस के सामने महाभारत का टाइटल सॉन्ग गा रहे हैं।
लॉकडाउन के कारण किसी भी सीरियल की शूटिंग नहीं हो पा रही है। ऐसे में टीवी चैनल पुराने सीरियल या फिर रिपीट टेलीकास्ट इन दिनों दिखा रहे हैं। ऐसे में जनता की मांग पर रामायण और महाभारत को पेश किया गया। हालांकि रामायण दूरदर्शन पर खत्म हो चुकी है लेकिन महाभारत अब पेश किया जा रहा है। बीआर चोपड़ा के महाभारत को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। इस शो को फैंस से पहले के जितना ही प्यार मिल रहा है।
महाभारत में सभी एक्टर्स की एक्टिंग के साथ-साथ इसका टाइटल ट्रेक भी दर्शकों के दिलोदिमाग पर छाप छोड़ रहा है। हाल ही में बॉलीवुड सिंगरसोनू निगम ने महाभारत का टाइटल ट्रेक गाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इन सबके बीच अब सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) ने अपना 31 साल पुराना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सोनू निगम साल 1989 में हुए एक प्रोग्राम में महाभारत का टाइटल ट्रैक गा रहे हैं। 16 साल के सोनू निगम के महाभारत का टाइटल ट्रैक गाते देख कोई भी इम्प्रेस हो जाए।
ये वीडियो 17 सितंबर, 1989 का आधारशिला अवॉर्ड फंक्शन का है। जब सोनू निगम ने लाइव ऑडियंस के सामने महाभारत का टाइटल सॉन्ग गाया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए सिंगर ने लिखा, '17 सितंबर, 1989 को आधारशिला अवॉर्ड फंक्शन में महाभारत सॉन्ग गा रहा हूं। मैं पुराने दिनों से एक अनमोल वीडियो शेयर कर रहा हूं। तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में मैं महाभारत का गाना गा रहा था, जिसमें मुझे महारत हासिल थी, उन दिनों हमारे पास यूट्यूब जैसे वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स नहीं थे।
बी आर चोपड़ा के निर्देशन में बना महाभारत 1988 से लेकर 1990 तक टेलीकास्ट हुआ था। जिसे काफी पसंद किया गया था। 94 एपिसोड वाला ये शो अब एक बार फिर टीवी पर वापसी करके फिर से वही मुकाम पा रहा है। जिसे फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। रामायण के बाद महाभारत दूसरे नंबर की टीआरपी लाने वाला शो रहा है।