सोनम कपूर ने किया ट्वीट, लिखा-रूढ़िवादियों के लिए वोट न करें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 4, 2020 05:07 PM2020-01-04T17:07:35+5:302020-01-04T17:07:35+5:30

सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी तरह से राय व्यक्त करती रहती हैं।

Sonam Kapoor tweeted: Don't vote for conservatives | सोनम कपूर ने किया ट्वीट, लिखा-रूढ़िवादियों के लिए वोट न करें

सोनम कपूर ने किया ट्वीट, लिखा-रूढ़िवादियों के लिए वोट न करें

Highlightsबॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बॉलीवुड में अब अपनी एक अलग पहचान बना ली हैसोनम ने अपने अब तक के करियर में तरह तरह के रोल किए हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बॉलीवुड में अब अपनी एक अलग पहचान बना ली है। सोनम ने अपने अब तक के करियर में तरह तरह के रोल किए हैं। सोनम ने अपने रोल के जरिए फैंस को अपनी तरफ खींचने का काम किया है। हाल ही नें सोनम ने रूढ़िवादियों को लेकर ट्वीट किया है।

सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी तरह से राय व्यक्त करती रहती हैं। सोनम ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर से बेवाक तरीके से अपनी बात रखी है।

हाल ही में सोनम कपूर ने ट्वीट किया है। सोनम ने ट्वीट करके लिखा है कि हे दुनिया। एक छोटी सी सलाह है। रूढ़िवादियों के लिए वोट न करें, उनसे दूर रहें, वे हमारी दुनिया की तबाही के लिए जिम्मेदार होंगे


सोनम कपूर ने इस तरह से वोट करने वालों को अपनी राय देने की कोशिश की है। सोनम का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छाता हुआ नजर आ रहा है। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

पति के साथ का शेयर किया वीडियो 

हाल ही में सोनम इटली के खबसूरत शहर रोम में नए साल का स्वागत करने पहुंचीं। यहां का सोनम का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोनम ने यहां पति आनंद को लिपलॉक किया है।

इस वीडियो को सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। सोनम के अंदाज को देखकर लग रहा है कि वह काफी खुश हैं।  फैंस भी उनके इस अंदाज को देखकर काफी एक्साईटेड हैं। इस वीडियो में सोमन और आनंद रोम शहर में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

दोनों के पीछ एक खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोमन ने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।

Web Title: Sonam Kapoor tweeted: Don't vote for conservatives

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे