Happy New Year 2020: सोनम कपूर ने पति आनंद को किया लिपलॉक, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 1, 2020 12:20 PM2020-01-01T12:20:15+5:302020-01-01T12:20:15+5:30
नए साल पर सोनम कपूर ने एक खास वीडियो फैंस के सामने पेश किया है। इस वीडियो में सोनम पति के साथ रोमांटिग अंदाज में नजर आ रही हैं
सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ नया साल मना रही हैं। सोनम इटली के खबसूरत शहर रोम में नए साल का स्वागत करने पहुंचीं। यहां का सोनम का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोनम ने यहां पति आनंद को लिपलॉक किया है।
इस वीडियो को सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। सोनम के अंदाज को देखकर लग रहा है कि वह काफी खुश हैं। फैंस भी उनके इस अंदाज को देखकर काफी एक्साईटेड हैं। इस वीडियो में सोमन और आनंद रोम शहर में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
दोनों के पीछ एक खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोमन ने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए सोमन ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए सोमन ने पिछले एक दशक को बताया है। सोनम ने लिखा कि इस एक दशक में मैंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और शानदार लोगों से मिली जो मेरे जीवनभर के दोस्त बन गए।
इस दौरान मैंने अपनी बहन रेहा कपूर के साथ 3 फिल्में की। जिसके बाद मुझे समझ आ गया कि बहनें अच्छी पार्टनर होती है। सोनम ने लिखा है कि इस दौरान मैं अपने सोलमेट से भी मिली, हमने शादी की और घर बसाया, लेकिन इस दशक ने जो चीज में सबसे ज्यादा सिखाई वो ये कि जिंदगी में कई रास्ते होते हैं. लेकिन हमें केवल एक चुनना होता है और सही इरादे के साथ पूरा करना होता है।
सोनम के इस पोस्ट को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। सोनम ने बहुत ही शानदार तरीके से अपने पति के साथ नया साल मनाया है।